लाइव न्यूज़ :

म्यांमार: सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 19 की मौत, कई घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 12, 2018 13:21 IST

शनिवार को हुई हिंसा के अलावा सेना और तांग नेशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) के बीच हुई झड़प के दौरान 19 लोग मारे गए हैं। 

Open in App

नेपिडॉ, 12 मई। म्यांमार के उत्तरी शान राज्य इलाके में सेना और जातीय सशस्त्र समूह के बीच चल रहे संघर्ष में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि देश की सीमा पर संघर्ष और तेज हो गया है। सेना के सूत्रों ने इस संघर्ष में 19 लोगों के मरने की पुष्टि की है। 

इस मामले की जानकारी देते हुए सेना ने बताया कि, दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि चीन की सीमा से सटे उत्तरी म्यांमार में हाल के महीनों में संघर्ष बढ़ा है, जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान देश के पश्चिमी हिस्से में उपजे रोहिंग्या संकट पर है। 

म्यांमार की सेना पर रखाइन राज्य में रह रहे रोहिंग्याओं के नस्लीय सफाए के लिए अभियान चलाए जाने का आरोप है। शनिवार को हुई हिंसा के अलावा सेना और तांग नैशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) के बीच हुई झड़प के दौरान 19 लोग मारे गए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीएनएलए एक चरमपंथी समूह है जो देश के उत्तरी हिस्से में स्वायत्ता की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। TNLA के प्रवक्ता मेजर मई ऐक क्यॉ ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सुबह 5 बजे ही तीन जगहों पर झड़पें शुरू हो गई थी।

टॅग्स :म्यांमाररोहिंग्या मुसलमान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वम्यामां आम चुनाव: कुल 664 सीट, 1.1 करोड़ वोटर और 60 लाख से अधिक लोगों ने वोट डाला, सैन्य समर्थित पार्टी यूएसडीपी को अभी तक 126 सीट पर बढ़त, मतगणना जारी

भारतथाईलैंड से भारत लाए गए 125 भारतीय, म्यांमा के ठगी केंद्रों में थे बंद

विश्वEarthquake in China: चीन में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता; दहशत में लोग

विश्वMyanmar: तबाही से उभर रहे म्यांमार में फिर भूकंप की हिली धरती, दहशत में लोग

कारोबारक्या है पारगमन सुविधा?, भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका और किया समाप्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल