लाइव न्यूज़ :

मालवाहक जहाज की आग ना बुझने से पर्यावरण त्रासदी का खतरा, 3 नाविकों की हालत नाजुक

By IANS | Updated: March 9, 2018 08:48 IST

सिंगापुर के मालवाहक पोत 'माएस्र्क होनाम' में मंगलवार को भयानक विस्फोट से आग लग गई थी।

Open in App

संभावित पर्यावरण त्रासदी के बीच अरब सागर स्थित अगाती द्वीप से दूर समुद्र में एक मालवाहक जहाज में लगी आग गुरुवार को भी नहीं बुझी थी। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि जहाज में भरा माल खतरनाक किस्म का था। अधिकारियों के मुताबिक, कंटेनर से लदा हुआ यह जहाज मानव के लिए खतरनाक और बहुत खतरनाक कोटि का है। इससे निकलने वाले विषैले पदार्थ से बहुत कम समय में मानव की मौत हो सकती है और यह विनाशकारी किस्म का है। 

एक अधिकारी ने अपनी पहचान नहीं बताने की शर्त पर बताया, "हम उम्मीद करते हैं कि अगले दिन तक हम आग को काबू करने में कामयाब होंगे और उसके बाद हालात का आकलन कर पाएंगे।" यह त्रासदीपूर्ण घटना भारत के दक्षिण-पश्चिम तट से दूर पर्यावरण के लिए संवदेनशील लक्ष्यद्वीप के द्वार पर घटी है।

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने बताया कि जहाज से निकाले गए तीन नाविकों की हालत नाजुक है। शायद इन्होंने मंगलवार को विस्फोट से जहाज में आग लगने से विषैली गैस सांस ली है। दिन-रात राहत व बचाव कार्य में जुटे तट रक्षकों ने अस्पताल पहुंचाने के लिए उच्च गति वाली नौका विझिंजम बंदरगाह से भेजी और तीनों को वहां से बाहर निकालकर तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल पहुंचाया। 

जिन तीन लोगों की हालत नाजुक है उनकी पहचान भारत के दीपू जयन, थाईलैंड के सुवान्नापेंग और फिलीपींस के एलन रे के रूप में हुई है। नाविक दल के बाकी 19 लोगों को कोच्चि ले जाया गया। तटरक्षक को शक है कि विषैले धुएं से सभी नाविक प्रभावित हुए होंगे। चार लोग अब तक लापता हैं।

सिंगापुर के मालवाहक पोत 'माएस्र्क होनाम' में मंगलवार को भयानक विस्फोट से आग लग गई। रसायन लदा मालवाहक पोत मिस्र स्थित स्वेज की ओर जा रहा था। कुल 23 लोगों को जहाज से बाहर निकाला जा चुका है। एक भारतीय नाविक समेत चार लोग अब तक लापता हैं। समुद्र व हवाई मार्ग से हेलिकॉप्टर व वायुयान के जरिये लापता लोगों की खोजबीन जारी है। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

विश्व अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी