लाइव न्यूज़ :

लेबनान में फलस्तीनी शिविर में हुए धमाकों में कई हताहत

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:18 IST

Open in App

बेरूत, 11 दिसंबर (एपी) दक्षिणी लेबनान में शुक्रवार रात एक शरणार्थी शिविर में फलस्तीन के हमास समूह के लिए संग्रहित कर रखे गए हथियारों में विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सरकारी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने यह खबर दी है।

लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि फिलहाल अधिकारियों को हताहतों की सटीक संख्या मालूम नहीं है लेकिन बंदरगाह शहर टाइर में बुर्ज शमाली शिविर में करीब 12 लोगों की मौत की आशंका है।

इससे पहले शुक्रवार को, शिविर के निवासियों ने कहा कि धमाकों से शिविर दहल गया। साथ ही कहा कि धमाके किस कारण से हुए, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। निवासियों ने बताया कि मौके पर कई एंबुलेंस भेजी गईं।

शुरुआती खबरों में कहा गया कि डीजल टैंकर में आग गई जो फलस्तीनी चरमपंथी समूह द्वारा नियंत्रित पास की मस्जिद तक फैल गई। निवासियों के मुताबिक आग से कुछ हथियारों में विस्फोट हो गया जिन्हें संभवत: मस्जिद के भीतर जमा करके रखा गया था।

नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने कहा कि सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी जिससे लोगों के शिविर में प्रवेश करने या वहां से निकलने पर रोक लग गई है।

एनएनए ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में सरकारी अभियोजक ने सुरक्षा एजेंसियों और हथियार विशेषज्ञों से हमास के हथियार भंडारण स्थल का निरीक्षण करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा