लाइव न्यूज़ :

महातिर मोहम्मद को झटका, मलेशिया के राजा ने पूर्व गृह मंत्री मोहिउद्दीन यासीन को नया पीएम नियुक्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 15:03 IST

मलेशिया के नेता महातिर मोहम्मद ने इशारा किया कि वह पूर्व सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ मिलेंगे, जिसका नेतृत्व उन्होंने प्रतिद्वंद्वी अनवर इब्राहिम के साथ किया था। इस बीच मलेशिया के राजा ने महातिर मोहम्मद की सत्ता में वापसी करने की कोशिशों पर पानी फेरते हुए नए प्रधानमंत्री के तौर पर मुहइद्दीन यासीन को नियुक्त कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहातिर ने अपनी सरकार गिराने की नाकाम कोशिश के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। महातिर ने कहा कि उन्होंने अनवर के अलायंस ऑफ होप के नेताओं के साथ शनिवार को मुलाकात की।

मलेशिया में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। मलेशिया के पीएम महातिर मोहम्मद ने कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि उम्र अधिक होने के कारण वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 

पूर्व गृह मंत्री मोहिउद्दीन यासीन को शुक्रवार को मलेशिया का नया प्रधानमंत्री नामित किया गया। शाही अधिकारियों ने यह जानकारी दी जो महातिर मोहम्मद के शासन के खात्मे और घोटालों के आरोपों से घिरी पार्टी के सत्ता में लौटने के संकेत देती है।

राजमहल के अधिकारियों ने बताया कि मोहिउद्दीन रविवार को पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ महातिर के प्रधानमंत्री के तौर पर इस्तीफा देने और सुधारवादी सरकार के गिरने के बाद एक हफ्ते तक चले सियासी संकट के भी समाप्त होने की संभावना है।

मलेशिया के नेता महातिर मोहम्मद ने इशारा किया कि वह पूर्व सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ मिलेंगे, जिसका नेतृत्व उन्होंने प्रतिद्वंद्वी अनवर इब्राहिम के साथ किया था। इस बीच मलेशिया के राजा ने महातिर मोहम्मद की सत्ता में वापसी करने की कोशिशों पर पानी फेरते हुए नए प्रधानमंत्री के तौर पर मुहइद्दीन यासीन को नियुक्त कर दिया है। 

महातिर ने अपनी सरकार गिराने की नाकाम कोशिश के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। महातिर ने कहा कि उन्होंने अनवर के अलायंस ऑफ होप के नेताओं के साथ शनिवार को मुलाकात की और अब उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में आने के लिए उनके पास पर्याप्त संख्या है। बहरहाल, महातिर ने अपने बयान में यह स्पष्ट नहीं किया कि वह पूर्व गठबंधन को फिर से बहाल कर रहे हैं जिसने 2018 के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी।

मलेशिया के राजा ने यहां के वयोवृद्ध नेता महातिर मोहम्मद को बृहस्पतिवार को राजमहल बुलाया था। इससे यह चर्चा गरम है कि प्रधानमंत्री पद पर वापसी के लिए उनके पास पूरा समर्थन था। महातिर ने अपनी सरकार गिराने की नाकाम कोशिश के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजमहल पहुंचे 94 वर्षीय महातिर ने संवाददाताओं से कोई बात नहीं की। इससे पहले राजा ने सांसदों से बात की थी और यह पता लगाने की कोशिश की थी कि वे प्रधानमंत्री पद के लिए किस व्यक्ति का समर्थन करते हैं, या फिर वे नए सिरे से चुनाव चाहते हैं। इसी के बाद यह बैठक हो रही है। महातिर यदि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह एक बड़ी बात होगी।

Muhyiddin Yassin to be the next Prime Minister of Malaysia: Reuters. (file pic) pic.twitter.com/zoBXV4k1k5

— ANI (@ANI) February 29, 2020

 

टॅग्स :मलेशियाचीनसंयुक्त राष्ट्रपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?