लाइव न्यूज़ :

ईरान पर प्रतिबंधों के कारण धार्मिक टाइलों पर दावा नहीं कर पा रही मस्जिद

By भाषा | Updated: August 11, 2021 10:05 IST

Open in App

वर्जीनिया, 11 अगस्त (एपी) उत्तरी वर्जीनिया की एक मस्जिद ने बाइडन प्रशासन से उन धार्मिक टाइलों को लौटाने को कहा है जिन्हें डलेस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यह कहकर जब्त कर लिया गया था कि ये ईरान पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करती हैं।

मनासस मस्जिद में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में इमाम अबोफजल नाहिदियां ने कहा कि विशिष्ट रूप से तैयार टाइलों को जून में ईरानी शहर कोम से भेजा गया था जिनका इस्तेमाल यहां से कुछ मील दूर एक मस्जिद के निर्माण में किया जाना था।

उन्होंने कहा कि टाइलें उपहार थीं और उन्होंने उसके लिए कोई पैसा नहीं दिया, लेकिन हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिबंधों का हवाला देते हुए मस्जिद को टाइलों पर दावा करने से रोक दिया।

नाहिदियां ने कहा कि उन्होंने बिना किसी रुकावट के पिछले कुछ वर्षों वर्षों में टाइलों की अन्य खेप भी प्राप्त की है, जिसमें एक खेप वह भी शामिल है जो आठ महीने पहले आई थी।

सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा की ओर से जारी पत्र में मस्जिद को सूचित किया गया कि टाइल को ईरान वापस भेज दिया जाना चाहिए या नष्ट कर दिया जाना चाहिए।

नाहिदियां ने कहा कि कुरान की आयतों से सजी टाइलों को नष्ट करना खासा परेशान करने वाला होगा। उन्होंने कहा, “टाइलों को नष्ट करना कुरान की आयतों को नष्ट करना या पूरे कुरान को नष्ट करने जैसा होगा।”

अमेरिकी-इस्लामी संबंध परिषद के कार्यकारी निदेशक निहाद अवाद ने कहा कि ईरानी प्रतिबंधों के बारे में किसी के कुछ भी विचार हों लेकिन धार्मिक कला के एक सौम्य टुकड़े पर नियमों को लागू करने का कोई मतलब नहीं है। अवाद ने कहा, “वे सामूहिक विनाश के हथियार नहीं हैं। हमारा मानना है कि सरकार को सामान्य ज्ञान होना चाहिए।"

सीमा-शुल्क एवं सीमा सुरक्षा के एक प्रवक्ता ने कहा कि टाइलों की स्थिति पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?