Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिक, वापस लाने के लिए एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट यूक्रेन रवाना हुई

By अनिल शर्मा | Published: February 22, 2022 09:55 AM2022-02-22T09:55:11+5:302022-02-22T10:05:27+5:30

20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं।  ANI ने बताया कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट आज सुबह भारत से यूक्रेन के लिए रवाना हुई।

More than 20 thousand citizens stuck in Ukraine air India's special flight left for Ukraine to bring back indian | Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिक, वापस लाने के लिए एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट यूक्रेन रवाना हुई

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिक, वापस लाने के लिए एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट यूक्रेन रवाना हुई

Highlights भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट आज सुबह भारत से यूक्रेन के लिए रवाना हुई 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं

नई दिल्लीः  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के साथ-साथ वहां पर अपने सैनिकों की तैनाती करने के आदेश दिए हैं। यूक्रेन के अलगाववादी नेताओं ने टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान के जरिए रूस के राष्ट्रपति से अनुरोध किया था कि वे अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दें। रूस के इस फैसले से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ेगा।

इस बीच, अमेरिका, मैक्सिको और पांच यूरोपीय देशों के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार रात को एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में भारत ने नागरिक सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। वहीं हमले की आशंका को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को देश वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजा है। गौरतलब है कि 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं।  ANI ने बताया कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट आज सुबह भारत से यूक्रेन के लिए रवाना हुई। यूक्रेन से स्पेशल फ्लाइट आज रात दिल्ली में लैंड करेगी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्तिरूस ने कहा कि रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है। इन घटनाक्रमों में क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर करने की क्षमता है। तिरुमूर्तिरूस ने कहा हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है। नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है। 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं। भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है।

Web Title: More than 20 thousand citizens stuck in Ukraine air India's special flight left for Ukraine to bring back indian

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे