लाइव न्यूज़ :

बाइडन की जीत को पलटने के ट्रंप के प्रयासों में और सांसद शामिल हुए

By भाषा | Updated: January 3, 2021 10:35 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन जनवरी (एपी) अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के अनेक सांसद हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों में उनका साथ दे रहे हैं।

ट्रंप यह प्रयास कर रहे हैं कि औपचारिक तौर पर ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ वोट की गिनती और जो बाइडन की जीत पर मोहर लगाने के लिए अगले सप्ताह जब कांग्रेस का सत्र आयोजित किया जाएगा तब इन परिणामों को खारिज कर दिया जाए।

सीनेटर टेड क्रूज ने शनिवार को 11 सांसदों और नवनिर्वाचित सांसदों के गठबंधन की घोषणा की जो ट्रंप की लड़ाई में उनका साथ देने के लिए अधिसूचित किए गए हैं।

इस घोषणा से पहले मिसौरी से सांसद जोश हॉवले ने कहा था कि वह बुधवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में राज्यों की गणना का विरोध करने में प्रतिनिधिसभा में रिपब्लिकन सदस्यों का साथ देंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार को स्वीकार नहीं करने के ट्रंप के रुख से पार्टी दो फाड़ होने लगी है। गठबंधन के 11 सांसदों ने हालांकि शनिवार को यह स्वीकार किया कि वह बाइडन को 20 जनवरी को शपथ लेने से रोक नहीं पाएंगे, लेकिन उन्हें चुनौती देने वाले और प्रतिनिधिसभा में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य गृहयुद्ध के बाद से राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने का सर्वाधिक व्यापक प्रयास कर रहे हैं।

क्रूज और अन्य सांसदों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हम इस कार्रवाई को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक