लाइव न्यूज़ :

मोहम्मद सोलिह ने नशीद पर हमले की जांच की निगरानी को विशेष दूत नियुक्त किया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:24 IST

Open in App

माले, 20 मई मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने संसद अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के खिलाफ आतंकवादी हमले की जांच, इसमें शामिल लोगों के अभियोजन और मुकदमे की निगरानी के लिए ब्रिटेन के जानेमाने मानवाधिकार विशेषज्ञ को विशेष दूत नियुक्त किया है।

54 वर्षीय नशीद छह मई को माले में अपने घर के पास हुए विस्फोट में घायल हो गऐ थे।

मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) के अनुसार विस्फोट तब हुआ जब एक मोटरसाइकिल से बंधे एक आईईडी में विस्फोट हो गया।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि माले के एक अस्पताल में नशीद की कई सर्जरी की गई और आगे के इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अब्बास फैज को जांच, कथित अपराधियों की जांच, अभियोजन की निगरानी के लिए मालदीव सरकार का विशेष दूत नियुक्त किया गया है।

नशीद मालदीव के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पहले राष्ट्रपति थे और कट्टर इस्लामवादियों के मुखर आलोचक रहे हैं।

नशीद 2008 से 2012 तक राष्ट्रपति रहे जब उन्होंने सार्वजनिक विरोधों के बीच इस्तीफा दे दिया था।

फैज को मालदीव सहित दक्षिण एशिया में मानवाधिकारों की स्थिति पर नज़र रखने का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'