लाइव न्यूज़ :

Modi in USA: पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध विराम के लिए ट्रंप के प्रयासों का किया समर्थन

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2025 06:56 IST

पीएम मोदी ने यहां युद्ध विराम को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ट्रंप जो प्रयास कर रहे हैं, मैं उनका समर्थन करता हूं।

Open in App

वाशिंगटन, डी.सी. (यूएसए): रूस-यूक्रेन युद्ध को डी-एस्केलेट करने में भारत की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं हमेशा रूस और यूक्रेन के साथ निकट संपर्क में रहा हूं। मैंने दोनों देशों के नेताओं से मुलाकात की है। कई लोगों को गलतफहमी है कि भारत तटस्थ है, लेकिन मैं फिर से कहना चाहता हूं कि भारत तटस्थ नहीं है। हमारा एक पक्ष है और हमार पक्ष है शांति। मैंने राष्ट्रपति पुतिन की मौजूदगी में मीडिया के सामने कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है..युद्ध के मैदान में समस्याओं के समाधान नहीं निकलते हैं वो टैबल पर चर्चा करके ही निकलता है..."

भारत का लगातार प्रयास रहा है कि दोनों पक्ष जिसमें मौजूद हों, वैसे फोरम में बातचीत होगी तब कोई रास्ता निकलेगा। पीएम मोदी ने यहां युद्ध विराम को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ट्रंप जो प्रयास कर रहे हैं, मैं उनका समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि इस प्रयास में अमेरिकी राष्ट्रपति जल्दी सफल हों, ताकि दुनिया में शांति कायम हो सके। 

वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को लेकर कहा कि चीन दुनिया में एक बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि वे यूक्रेन और रूस के साथ इस युद्ध को खत्म करने में हमारी मदद कर सकते हैं। युद्ध को रोकने के लिए उन्होंने भारत का भी जिक्र किया। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा, मैं भारत को देखता हूं, मैं सीमा पर झड़पों को देखता हूं जो काफी क्रूर हैं...अगर मैं मदद कर सकता हूं, तो मुझे मदद करना अच्छा लगेगा...मुझे उम्मीद है कि चीन, भारत, रूस और अमेरिका, हम सभी साथ मिल कर काम कर सकते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है।"

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."