लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मंत्री कोविड का टीका लगवाने के लिए लोगों को कर रहे प्रोत्साहित

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:43 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 11 जुलाई (एपी) पाकिस्तान के योजना मंत्री असद उमर देश के 2.7 करोड़ ऐसे नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है।

असद उमर देश में कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए गठित राष्ट्रीय निकाय के प्रमुख भी हैं। उन्होंने कहा कि 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को अधिक खतरा है।

उन्होंने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि पाकिस्तान में उस आयु वर्ग के 56 लाख या 20.6 प्रतिशत लोगों ने टीके की कम से कम एक खुराक ली है। निकाय ने संक्रमण दर में मामूली वृद्धि दर्ज करते हुए लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा है।

अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान में इस बीमारी के कारण 27 और मरीजों की मौत हो गयी। वहीं, संक्रमण के 1,980 नए मामले सामने आए। इससे देश में कोविड से होने वाली मौतों की संख्या 22582 हो गई, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 973,284 तक पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'