लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः सरकारी इमारत पर आतंकियों ने बोला हमला, 15 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 14, 2018 08:22 IST

नंगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने एएफपी को बताया कि शहर के वित्त निदेशालय के नजदीक दो विस्फोट हुए।

Open in App

जलालाबाद (अफगानिस्तान), 14 मईः अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में रविवार को आतंकवादियों ने विस्फोट कर दिया और एक सरकारी इमारत पर धावा बोल दिया। इस घटना में कम से कम 15 लोगो की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। नंगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने एएफपी को बताया कि शहर के वित्त निदेशालय के नजदीक दो विस्फोट हुए।

उन्होंने बताया कि कई हमलावर इमारत में घुस गए। खोगयानी ने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में हैं और उनका पीछा कर रहे हैं तथा उनसे लड़ रहे हैं। शहर के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डाक्टर नजीबुल्ला कमावल ने बताया कि जलालाबाद के अस्पतालों में एक पुलिसकर्मी और आठ नागरिकों का शव लाया गया है। वहीं 36 घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अभी तक इस हमले की किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले शहर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि अस्पतालों में चार शव और तकरीबन 20 घायलों को लाया गया है। 

जलालाबाद नंगरहार प्रांत की राजधानी है। इस प्रांत की सरहद पाकिस्तान से लगती है। इस प्रांत के कुछ इलाके इस्लामिक स्टेट का गढ़ हैं, लेकिन तालिबान के लड़ाके भी वहां सक्रिय हैं।(खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा