लाइव न्यूज़ :

भारत में CAA पर बहस के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, 'यूएस को पूरी दुनिया के अल्पसंख्यकों और धार्मिक आधिकारों की चिंता'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 11:47 IST

अमेरिका ने कहा है कि उसने पूरी दुनिया में हर जगह के अल्पसंख्यकों और धार्मिक अधिकारों की रक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूएस को पूरी दुनिया के अल्पसंख्यकों और धार्मिक आधिकारों की चिंता: माइक पोम्पियो भारतीय विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएए पर सवाल को लेकर आया अमेरिका का जवाब

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका ने हर जगह के अल्पसंख्यकों और धार्मिक अधिकारों की रक्षा को लेकर अपनी चिंता जताई है। साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश इन मुद्दों पर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के देशों के सामने अपनी प्रतिक्रिया एक समान रखता रहेगा।

माइक पोम्पियो ने ये बातें अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा। पोम्पियो ने कहा, 'हमें बहुत परवाह है और हम हमेशा अल्पसंख्यकों, धार्मिक आधिकारों की हर जगह रक्षा करेंगे। हम भारतीय लोकतंत्र का सम्मान करते हैं और भारत में इस मुद्दे पर जोरों की बहस चल रही है। अमेरिका इन मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में एक जैसा रखेगा।'

उनकी ये जवाब उस सवाल के बाद आया था जिसमें उनसे पूछा गया था कि 'क्या किसी लोकतंत्र में नागरिकता को निर्धारित करने के लिए किसी विशेष विश्वास का इस्तेमाल ठीक है।'

इसी सवाल का जबाव देते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, 'अगर आपने इस कानून पर सावधानीपूर्वक बहस को ध्यान से सुना होगा तो आप देखेंगे कि ये कुछ देशों से आए धार्मिक अल्पसंख्यकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लाया गया है। अगर आप देखेंगे कि वे देश कहां हैं और वहां अल्पसंख्यक कैसे हैं, तो आप समझ सकेंगे कि क्यों उधर से आने वाले कुछ धर्मों की पहचान की गई।'

बता दें कि हाल ही में भारतीय संसद ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019, को पारित किया था। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी के बाद ये कानून बन गया है।

यह कानून धार्मिक उत्पीड़न की वजह से पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से भागकर आए हिंदू, इसाई, सिख, बोद्ध, और पारसी शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करता है। कानून के अनुसार ये नागरिकता उन लोगों को दी जा सकेगी जो 31 दिसंबर, 2014 तक भारत में आ गए थे।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनअमेरिकाराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!