लाइव न्यूज़ :

Mexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2025 10:12 IST

Mexico: सैन मेटो एटेंको की मेयर एना मुनीज़ ने मिलेनियो टेलीविज़न को बताया कि आग के कारण क्षेत्र के लगभग 130 लोगों को बाहर निकलना पड़ा।

Open in App

Mexico मध्य मेक्सिको में सोमवार को आपात स्थिति में उतरने का प्रयास करते समय एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। मेक्सिको के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेक्सिको के असैन्य सुरक्षा समन्वयक एड्रियन हर्नांडेज ने बताया कि यह दुर्घटना सैन माटेओ एटेंको में हुई, जो टोलुका हवाई अड्डे से तीन मील (पांच किलोमीटर) दूर एक औद्योगिक क्षेत्र है और मेक्सिको सिटी से लगभग 31 मील (50 किलोमीटर) पश्चिम में स्थित है। विमान ने मेक्सिको के प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को से उड़ान भरी थी।

हर्नांडेज ने कहा कि निजी विमान में सवार होने के लिए आठ यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों ने पंजीकरण कराया था लेकिन दुर्घटना के घंटों बाद तक केवल सात शव ही बरामद किए जा सके। उन्होंने बताया कि विमान ने संभवतः एक फुटबॉल मैदान पर उतरने की कोशिश की थी लेकिन पास की एक दुकान की धातु की छत से टकरा गया, जिससे भीषण आग लग गई।

दुर्घटना की जांच चल रही है। सैन माटेओ एटेंको की मेयर एना मुनीज ने ‘मिलेनियो टेलीविजन’ को बताया कि आग के कारण क्षेत्र से लगभग 130 लोगों को बाहर निकालना पड़ा।

टॅग्स :MexicoPlane Crash
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!