लाइव न्यूज़ :

मीडिया रिपोर्ट में दावा, पाकिस्तान की करीब सभी बैंकों का डाटा हुआ हैक 

By भाषा | Updated: November 6, 2018 22:39 IST

जियो न्यूज की एक खबर के मुताबिक, करीब दस बैंकों द्वारा सभी अंतरराष्ट्रीय लेन-देन पर रोक लगाये जाने के करीब दस दिन बाद यह मामला प्रकाश में आया है। क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़े डेटा में सेंधमारी को लेकर चिंता जताए जाने के बाद बैंकों ने ये कदम उठाये थे।

Open in App

पाकिस्तान में परिचालन कर रहे लगभग सभी बैंकों के डेटा हैक किये जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। मीडिया में प्रकाशित एक रपट में साइबर अपराध विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह बात कही गयी है।

जियो न्यूज की एक खबर के मुताबिक, करीब दस बैंकों द्वारा सभी अंतरराष्ट्रीय लेन-देन पर रोक लगाये जाने के करीब दस दिन बाद यह मामला प्रकाश में आया है। क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़े डेटा में सेंधमारी को लेकर चिंता जताए जाने के बाद बैंकों ने ये कदम उठाये थे।

संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के साइबर अपराध शाखा के निदेशक कैप्टन मोहम्मद शोएब ने चौंकाने वाला रहस्योद्घाटन करते हुए कहा, “हमें हाल में प्राप्त एक रपट के मुताबिक लगभग सभी बैंकों के डेटा कथित तौर पर हैक कर लिये गए।” 

उन्होंने कहा कि एफआईए ने सभी बैंकों को इस बाबत पत्र लिखा है और बैंकों के प्रमुखों एवं सुरक्षा प्रबंधनों की एक बैठक बुलाई जा रही है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?