लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के खनन इलाके में भूस्खलन के बाद कई लोग लापता

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:03 IST

Open in App

बैंकॉक, 22 दिसंबर (एपी) उत्तरी म्यांमा के काचिन राज्य में एक दूरस्थ जेड खदान में बुधवार को हुए भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 70 लोग लापता हो गए। बचाव अधिकारियों ने बताया कि खोज और बचाव अभियान जारी है।

दुनिया के सबसे बड़े और सबसे आकर्षक जेड खनन उद्योग का केंद्र हैपकांत क्षेत्र से बहुत कम जानकारी मिल पाई है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां म्यांमा की सेना और जातीय गुरिल्ला बलों के बीच छिटपुट लड़ाई छिड़ गई है।

बचाव कार्यों की देख-रेखकर रहे गयूनार रेस्क्यू टीम के अधिकारी न्यो चाव ने कहा कि जब भूस्खलन हुआ तो जेड की खुदाई कर रहे 70 से अधिक खनिक सुबह होने से कुछ घंटे पहले एक झील में बह गए। उन्होंने कहा कि लोनेखिन गांव के आसपास की कई खदानों से मिट्टी और कचरा एक चट्टान से 60 मीटर नीचे खिसक आया और खनिकों से टकरा गया।

बुधवार को हुए भूस्खलन में कम से कम पांच युवतियां और तीन छोटी दुकानें भी दब गईं। न्यो चाव ने कहा कि दोपहर तक मिट्टी के विशाल मलबे से एक जेड कार्यकर्ता का शव बरामद किया गया।

न्यो चाव ने कहा, “लगभग 150 बचावकर्मी और दमकलकर्मी इलाके की तलाश कर रहे हैं और हमें अब तक एक जेड खनिक का शव मिला है और हम अन्य को ढूंढ रहे हैं।"

हैपकांत म्यांमा के सबसे बड़े शहर यांगून के उत्तर में 950 किलोमीटर उत्तर में स्थित काचिन राज्य में एक पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्र है। एक फरवरी को आंग सान सू की और उनकी चुनी हुई सरकार के तख्तापलट के बाद से इस क्षेत्र में संघर्ष विराम बाधित हो गया है।

वहां दुनिया के कुछ सबसे अमीर जेड की खदानें हैं, जो इस उद्योग को भ्रष्टाचार का केंद्र बनाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब