लाइव न्यूज़ :

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के महल के निकट हथियार के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 26, 2021 15:59 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 26 दिसंबर विंडसर कैसल में सुरक्षा उल्लंघन के बाद एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार’बरामद किया गया है। इसी स्थान पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपना क्रिसमस मना रही हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच नॉरफोक में सैंड्रिंघम एस्टेट में अपने पारंपरिक क्रिसमस समारोह को रद्द करने का निर्णय लेने के बाद, प्रिंस चार्ल्स और पत्नी कैमिला दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के बर्कशायर के विंडसर कैसल में 95 वर्षीय महारानी के साथ क्रिसमस का त्योहार मना रहे हैं।

टेम्स वैली और मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शनिवार की सुबह सुरक्षा उल्लंघन के मामले में साउथेम्प्टन से 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि शाही परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

टेम्स वैली पुलिस अधीक्षक रेबेका मियर्स ने कहा, ‘‘इस घटना के बाद जांच जारी है और हम मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के पास से हथियार बरामद किया गया है और वह इस समय हिरासत में है।

‘द संडे मिरर’ ने अपनी खबर में बताया कि यह गिरफ्तारी तब हुई जब सीसीटीवी की निगरानी कर रहे सुरक्षा नियंत्रकों ने एक व्यक्ति को जाते हुए देखा।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कौन सा हथियार था और यह ज्ञात नहीं है कि वह व्यक्ति महल के कितने करीब पहुंच गया था। यह बताया जा रहा है कि वह एक हथियार ले गया था।

शनिवार को वार्षिक क्रिसमस कार्यक्रम में, महारानी ने अपने पति प्रिंस फिलिप को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका अप्रैल में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH