माल्टा की नौसेना ने समुद्र में फंसे 75 प्रवासियों को बचाया

By भाषा | Published: May 30, 2019 03:44 PM2019-05-30T15:44:36+5:302019-05-30T15:44:36+5:30

Maltese Navy rescues 75 migrants trapped in the sea | माल्टा की नौसेना ने समुद्र में फंसे 75 प्रवासियों को बचाया

माल्टा की नौसेना ने समुद्र में फंसे 75 प्रवासियों को बचाया

माल्टा की सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने भूमध्य सागर पार करने की खतरनाक कोशिश के समुद्र में फंसे 75 प्रवासियों को बचाया है। माल्टा की सेना ने एक बयान में कहा कि यह राहत अभियान बुधवार देर रात लीबियाई तट के पास चलाया गया और प्रवासियों को माल्टा लाया जाएगा।

सेना ने कहा कि उसने इतालवी और लीबियाई तटरक्षकों के सहयोग से बहुपक्षीय संयुक्त राहत अभियान का समन्वय किया। माल्टा ने प्रवासियों की आमद से निपटने के लिये यूरोपीय संघ से मदद की अपील की है क्योंकि इटली जैसे उसके बड़े पड़ोसी देश ने प्रवासियों को लौटाना शुरू कर दिया है।

करीब साढ़े चार लाख लोगों की आबादी वाला यह द्वीप उत्तर अफ्रीका से भूमध्य सागर को पार करने की कोशिश करने वालों के लिये साझा मंजिल है और इटली के कड़े रुख से उस पर दबाव और बढ़ गया है।

Web Title: Maltese Navy rescues 75 migrants trapped in the sea

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे