लाइव न्यूज़ :

Maldives: 'न तो वर्दी में और न ही नागरिक कपड़ों में', चीन से सैन्य समझौते के बाद भारतीय सेना को मालदीव राष्ट्रपति का फरमान

By आकाश चौरसिया | Updated: March 5, 2024 17:16 IST

Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने फिर एक बार अपने बयान से चर्चा में आ गए हैं। इस बार तो उन्होंने कह दिया कि मालदीव द्वीप से भारतीय सैन्यकर्मी और नागरिक कपड़ों में भी 10 मई के बाद नहीं मौजूद रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देMaldives: राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने फिर एक बार अपने बयान से चर्चा में आ गए हैंMaldives: इस बार तो उन्होंने कह दिया कि मालदीव द्वीप से भारतीय सेना को फरमान सुनायाMaldives: उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत की एक नागरीक टीम मालदीव पहुंची है

Maldives:मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने फिर एक बार अपने बयान से चर्चा में आ गए हैं। इस बार तो उन्होंने कह दिया कि मालदीव द्वीप से भारतीय सैन्यकर्मी और नागरिक कपड़ों में भी 10 मई के बाद नहीं मौजूद रहेगा। उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत की एक नागरीक टीम मालदीव पहुंचनी हुई है। इस भारतीय टीम को द्वीप राष्ट्र यानी मालदीव में तीन विमानन प्लेटफॉर्मों में से एक का प्रभार लेना। 

समाचार पोर्टल Edition.mv की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बा एटोल आइदाफुशी आवासीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने कहा कि देश से भारतीय सैनिकों को हटाने में सरकार की सफलता का कारण सिर्फ लोग अफवाह फैला रहे हैं और स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा, "10 मई को देश में कोई भी भारतीय सैनिक नहीं होगा। न तो वर्दी में और न ही नागरिक कपड़ों में। भारतीय सेना इस देश में किसी भी प्रकार के वस्त्र पहनकर नहीं रहेगी। मैं यह बात विश्वास के साथ कह रहा हूं।" इस बीच, मालदीव ने मुफ्त सैन्य सहायता प्राप्त करने के लिए चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

10 मई तकपिछले महीने दिल्ली में बड़ी बैठक होने के बाद मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत 10 मई तक मालदीव में तीन विमानन प्लेटफार्मों का संचालन करने वाले अपने सैन्य कर्मियों को बदल देगा। प्रक्रिया का पहला चरण 10 मार्च तक पूरा हो जाएगा।

तीन भारतीय प्लेटफार्मों पर 88 सैन्यकर्मी तैनात हैं जो पिछले कुछ सालों से 2 हेलीकॉप्टरों और एक डोर्नियर विमान का उपयोग करके मालदीव के लोगों को मानवीय और चिकित्सा निकासी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

पिछले साल मुइज्जू भारत के कड़े विरोधी रुख के साथ सत्ता में आएं थे। अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्होंने मालदीव से भारतीय कर्मियों को हटाने की मांग की। राष्ट्रपति ने दक्षिणी समुद्री क्षेत्र पर फिर से नियंत्रण हासिल करने और भारतीय सैनिकों को खदेड़ने सहित सच्ची स्वतंत्रता हासिल करने के महत्व पर जोर दिया।

टॅग्स :मालदीवभारतीय सेनाCivil Aviation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबारमालदीव में स्पीडबोट दुर्घटना, रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई अस्पताल में इलाज, चालक हरि सिंह सहित 2 भारतीय नागरिक लापता

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा