लाइव न्यूज़ :

मलेशिया में संकट, प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपना त्यागपत्र देश के राजा को सौंपा, जानिए कारण

By भाषा | Updated: February 24, 2020 14:24 IST

विश्व के सबसे उम्रदराज नेता, 94 वर्ष के महातिर ने उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सरकार गिराने और प्रधानमंत्री बनने जा रहे अनवर इब्राहिम को पद भार संभालने से रोकने की कोशिशों के बाद यह फैसला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन को 2018 में चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली थी।अनवर और महातिर के बीच संबंध अच्छे नहीं थे लेकिन 2018 के चुनावों से पहले उनमें मित्रता हो गई थी।

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने सोमवार को अपना त्यागपत्र देश के राजा को सौंप दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

विश्व के सबसे उम्रदराज नेता, 94 वर्ष के महातिर ने उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सरकार गिराने और प्रधानमंत्री बनने जा रहे अनवर इब्राहिम को पद भार संभालने से रोकने की कोशिशों के बाद यह फैसला लिया। इस चौंकाने वाले कदम से पहले 24 घंटे तक राजनीतिक नाटक चला जिसमें अनवर के खुद के “पैक्ट ऑफ होप” गठबंधन के प्रतिद्वंद्वी और विपक्षी नेता नयी सरकार बनाने का प्रयास करते नजर आए।

इस गठबंधन को 2018 में चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली थी। खबर थी कि गठबंधन महातिर के संभावित उत्तराधिकारी अनवर को बाहर करने की योजना बना रहा था और उनकी पार्टी के ज्यादातर सांसद किसी भी वक्त उनके प्रधानमंत्री बनने की राह में रोड़े अटकाते।

अनवर और महातिर के बीच संबंध अच्छे नहीं थे लेकिन 2018 के चुनावों से पहले उनमें मित्रता हो गई थी। महातिर ने उनके पूर्व दुश्मन को सत्ता सौंपने की बात कई बार दोहराई थी। हालांकि सोमवार सुबह ये प्रयास विफल होते दिखे जब उनके कार्यालय ने घोषणा की कि महातिर ने “मलेशिया के प्रधानमंत्री के तौर पर दोपहर एक बजे राजा को अपना इस्तीफा भेज दिया है।”

आगे क्या होगा इस बारे में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है। अनवर सोमवार दोपहर राजा से मुलाकात करने वाले हैं। भले ही राजा की भूमिका मुख्यत: रस्मी हो लेकिन वह देश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति की पुष्टि करते हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि अनवर राजा को इस बात पर सहमत करने की उम्मीद कर रहे होंगे कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सांसदों का समर्थन है। हालांकि महातिर की पार्टी बरसातू ने भी घोषणा की कि वे “पैक्ट ऑफ होप” गठबंधन से अलग हो रहे हैं। इससे लग रहा है कि वे खुद सरकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 

टॅग्स :मलेशियापाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला