लाइव न्यूज़ :

मलेशिया पहुंचे पीएम मोदीः नवनिर्वाचित पीएम महातिर से मुलाकात, इन मुद्दों पर समझौतों की उम्मीद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 31, 2018 09:55 IST

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ दोनो समुद्री पड़ोसी देशों के राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक हितों को और मजबूत करने पर चर्चा की।

Open in App

नई दिल्ली/कुआलालाम्पुर, 31 मईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे पड़ाव पर गुरुवार को मलेशिया पहुंचे। कुआलालंपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने मलेशिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री महातिर से मुलाकात की। बुधवार को इंडोनिशया यात्रा समाप्त करने के बाद वो मलेशिया के लिए रवाना हो गए थे। प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ दोनो समुद्री पड़ोसी देशों के राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक हितों को और मजबूत करने पर चर्चा की। मलेशिया के बाद पीएम मोदी सिंगापुर की यात्रा पर जाएंगे।

सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने कहा कि यह पीएम मोदी की सिंगापुर की दूसरी यात्रा है। यह कई मायनों में महत्वपूर्ण है। यहां पीएम मोदी शांगरी-ला में भाषण देंगे। भारत और सिंगापुर के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों की उम्मीद है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में पीएम मोदी का विजन बिल्कुल स्पष्ट है।

मोदी ने राष्ट्रपति विदोदो के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में ट्वीट किया, ‘‘मैं राष्ट्रपति विदोदो और इंडोनिशया के अद्भुत लोगों का बेहतरीन मेजबानी के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। इस दौरे से हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं। ’’ सिंगापुर जाने से पहले मोदी कुआलालाम्पुर रुकेंगे जहां वह अपने मलेशियाई समकक्ष महातिर मोहम्मद से मुलाकात करेंगे।

मलेशिया में वर्ष 1957 से राज कर रहे ‘बारिसन नेशनल (बीएन) गठबंधन’ को शिकस्त देते हुए 92 वर्षीय महातिर ने 10 मई को प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था। मोदी और महातिर व्यापार तथा निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर बातचीत करने की संभावना है। 

इंडोनेशिया की पहली सरकारी यात्रा के दौरान मोदी ने राष्ट्रपति विदोदो के साथ कई ‘‘उपयोगी चर्चा’’ की। भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने और हिंद - प्रशांत क्षेत्र में नववहन की स्वतंत्रता सहित 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव