लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के ‘हकीकी आजादी मार्च’ में हादसा, पूर्व पीएम के कंटेनर के नीचे आकर महिला पत्रकार की मौत- जियो न्यूज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2022 11:38 IST

जियो न्यूज की एक खबर के अनुसार, इमरान खान जिस कंटेनर में यात्रा कर रहे थे, ‘चैनल 5’ की रिपोर्टर सदाफ नईम उसी से कुचली गई हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दुनियां टीवी की खबर के मुताबिक, सदाफ अपने टीवी चैनल के लिए खान का साक्षात्कार करने की कोशिश कर रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान के ‘हकीकी आजादी मार्च’ में एक हादसा हो गया है। इस हादसे में एक महिला पत्रकार की मौत हो गई है। दावा किया जा रहा है पत्रकार की मौत इमरान खान के कंटेनर के नीचे आने से हुई है।

इस्लामाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ‘हकीकी आजादी मार्च’ के दौरान उनके कंटेनर के नीचे कुचलकर एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार की मौत होने के बाद मार्च को एक दिन के लिए रोकना पड़ा है। 

पत्रकार की मौत के बाद रूका मार्च

आपको बता दें कि मृतक पत्रकार की पहचान ‘चैनल 5’ की रिपोर्टर सदाफ नईम के रूप में हुई है। इस दुखद हादसे के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष ने मार्च को एक दिन के लिए रोक दिया। खान ने कहा, ‘‘एक दुर्घटना के कारण हम आज का मार्च समाप्त कर रहे हैं। हमने यहीं रूकने का फैसला लिया है।’ 

ऐसे में खान ने महिला पत्रकार के परिवार के प्रति संवदेनाएं व्यक्त कीं और कहा कि वह उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। गौरतलब है कि ‘हकीकी आजादी मार्च’ चौथे दिन सोमवार को अब कामोके से शुरू होगा। पहले इसे तीसरे दिन की समाप्ति पर ही गुजरांवाला पहुंचना था। 

इमरान खान के कंटेनर के नीचे आकर पत्रकार की हुई मौत

जियो न्यूज की खबर के अनुसार, इमरान खान जिस कंटेनर में यात्रा कर रहे थे, सदाफ उसी से कुचली गई हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दुनियां टीवी की खबर के अनुसार, सदाफ अपने टीवी चैनल के लिए खान का साक्षात्कार करने की कोशिश कर रही थीं। 

पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

वहीं, पत्रकार की मौत पर प्रधालमंत्री शहबाज शरीफ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि सदाफ नईम बेहद जीवंत और परिश्रमी रिपोर्टर थीं। उन्होंने कहा कि वह मृतक की आत्मा और शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना करेंगे। 

सूचना मंत्री ने पत्रकार की मौत पर सवाल उठाया

सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने भी सदाफ की मौत पर शोक जताया है और सवाल उठाया है कि आखिर खान के कंटेनर से कुचलकर पत्रकार की मौत कैसे हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत रूप से उसे (सदाफ) जानती थी। वह परिश्रमी पत्रकार थी और खान का साक्षात्कार करने के प्रयास में उसकी मृत्यु होना, सदमा लगने वाली बात है।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानPTIपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो