लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, इससे पहले भी बापू की कई प्रतिमाओं को पहुंचाया गया नुकसान, भारतीय-अमेरिकियों ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: February 8, 2022 10:37 IST

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘‘घृणित’’ करार दिया था। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल जनवरी में कैलिफोर्निया में और दिसंबर 2020 में वाशिंगटन डीसी में भी गांधी की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की गई थीं। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत के बाहर अमेरिका में ही महात्मा गांधी की सबसे अधिक प्रतिमाएं हैंपिछले साल कैलिफोर्निया में और दिसंबर 2020 में वाशिंगटन डीसी में भी गांधी की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की गई थीं

 वाशिंगटनः भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं ने न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा को विरूपित (तोड़फोड़) किए जाने की सोमवार को निंदा की और कहा कि यह गांधी और मार्टिन लूथर किंग का अपमान है। न्यूयॉर्क के यूनियन स्क्वैयर में स्थित महात्मा गांधी की कांसे की आदमकद प्रतिमा को शनिवार को विरूपित किया गया था। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘‘घृणित’’ करार दिया था। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल जनवरी में कैलिफोर्निया में और दिसंबर 2020 में वाशिंगटन डीसी में भी गांधी की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की गई थीं। 

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बताया था कि मैनहट्टन के समीप यूनियन स्क्वैयर में लगी महात्मा गांधी की आठ फुट की प्रतिमा को कुछ अज्ञात लोगों ने विरूपित कर दिया। ‘वैदिक फ्रेंड्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष बालभद्र भट्टाचार्य दास (बेनी टिलमैन) ने कहा, ‘‘हिंदू धर्म मानने वाले एक अफ्रीकी अमेरिकी के तौर पर, मुझे इस बात का बेहद दुख है कि किसी ने उस महात्मा गांधी का अनादर किया, जिन्होंने एमएलके (मार्टिन लूथर किंग) को अहिंसा का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने समाज में बड़े बदलावों को प्रेरित किया, जिनका आज भी हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव है।’’

अमेरिका में गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की यह पहली घटना नहीं

‘हिंदूपैक्ट’ के कार्यकारी निदेशक उत्सव चक्रवर्ती ने कहा कि अमेरिका में गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की यह पहली घटना नहीं है। चक्रवर्ती ने दावा किया, ‘‘पिछले कई वर्ष में, दक्षिण एशियाई समुदायों के कट्टरपंथी इस्लामवादियों और उनसे संबद्ध समूहों ने कई बार महात्मा गांधी की कई प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की हैं।’’ ‘अमेरिकन हिंदू अगेंस्ट डिफेमेशन’ (एएचएडी) के संयोजक अजय शाह ने एक बयान में कहा कि गांधी और उनके द्वारा चलाए गए स्वतंत्रता आंदोलन ने किंग और अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन को प्रेरित किया।

‘ब्लैक हिस्ट्री मंथ’ के दौरान गांधी की प्रतिमा को विरूपित किया गया है

शाह ने कहा, ‘‘अटलांटा में एमएलके मैमोरियल में महात्मा गांधी को समर्पित एक क्षेत्र है। यह कोई संयोग की बात नहीं है कि ‘ब्लैक हिस्ट्री मंथ’ के दौरान गांधी की प्रतिमा को विरूपित किया गया है। इस कृत्य के अपराधी और उनके प्रायोजक यह संदेश दे रहे हैं कि उन्होंने शांति, मानवाधिकार, स्वतंत्रता और सभी के समान अधिकार को स्वीकार नहीं किया है।’’ भारत के बाहर अमेरिका में ही महात्मा गांधी की सबसे अधिक प्रतिमाएं हैं। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा था, ‘‘तत्काल जांच के लिए अमेरिका के विदेश मंत्रालय के समक्ष इस मामले को उठाया गया है और उनसे इस घृणित कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।’’

टॅग्स :New York CityअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."