लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में महात्मा गांधी के पहने हुए चश्मे नीलामी के लिए रखे गए, अनुमानित कीमत 10-15 हजार पाउंड रहने की उम्मीद

By भाषा | Updated: August 10, 2020 00:55 IST

''महात्मा गांधी के निजी चश्मे का जोड़ा'' के शीर्षक से 21 अगस्त को आयोजित होने वाली इस ऑनलाइन नीलामी ने पहले ही लोगों को खासा आकर्षित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन नीलामी में सोने की परत चढ़ा एक जोड़ी चश्मा ऐसा भी पेश किया गया है।जिसके बारे में माना जाता है कि उन चश्मों को महात्मा गांधी ने पहना था।

लंदन।ब्रिटेन में होने वाली एक ऑनलाइन नीलामी में सोने की परत चढ़ा एक जोड़ी चश्मा ऐसा भी पेश किया गया है, जिसके बारे में माना जाता है कि उन चश्मों को महात्मा गांधी ने पहना था और उन्होंने 1900 के दशक में तोहफे के तौर पर दिया था। इसकी अनुमानित कीमत 10,000 से 15,000 पाउंड के बीच रहने की उम्मीद है।

दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड के उपनगर हनहम स्थित कंपनी ''ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शंस'' ने रविवार को कहा कि वह इस बात को जानकर बेहद आश्चर्यचकित थे कि जो चश्मे उनकी डाकपेटी में एक लिफाफे में रखकर डाले गए थे, उनके पीछे एक ऐसा शानदार इतिहास हो सकता है।

नीलामी कंपनी के एंडी स्टोव ने कहा, ''इसका बड़ा ऐतिहासिक महत्व है। विक्रेता ने इसे दिलचस्प तो माना लेकिन इसकी कोई कीमत नहीं बतायी। यहां तक कि विक्रेता ने मुझसे कहा कि अगर यह कीमती नहीं हैं तो इन्हें नष्ट कर दें।'' उन्होंने कहा, ''जब हमने उन्हें इसकी कीमत बतायी तो वह अचंभे में पड़ गए। यह नीलामी से संबंधित वाकई एक शानदार कहानी है।''

इन चश्मों के लिए पहले ही 6,000 पाउंड की ऑनलाइन बोली लगाई जा चुकी है। इंग्लैंड के इस अज्ञात बुजुर्ग विक्रेता के परिवार के पास ये चश्मे थे। विक्रेता के पिता ने उन्हें बताया था कि ये चश्मे उनके चाचा को महात्मा गांधी ने उस वक्त तोहफे के तौर पर दिए थे, जब वह 1910 से 1930 के बीच दक्षिण अफ्रीका में ब्रिटिश पेट्रोलियम में काम करते थे।

''महात्मा गांधी के निजी चश्मे का जोड़ा'' के शीर्षक से 21 अगस्त को आयोजित होने वाली इस ऑनलाइन नीलामी ने पहले ही लोगों को खासा आकर्षित किया है। भारत के लोगों ने भी इसमें विशेष रुचि दिखायी है।

टॅग्स :महात्मा गाँधीब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा