लाइव न्यूज़ :

तीन दिन पहले ही मनाया था अपना जन्मदिन, फिर कोरोना ने छीन ली महात्मा गांधी के पड़पोते की जिंदगी

By अमित कुमार | Updated: November 23, 2020 10:36 IST

महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। सतीश धुपेलिया की बहन ने इसबात की जानकारी शेयर की।

Open in App
ठळक मुद्देसतीश धुपेलिया की मौत भी कोरोना वायरस की वजह से हुई है।66 साल के सतीश धुपेलिया ने तीन दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था।अस्पताल में निमोनिया के इलाज के दौरान ही सतीश धुपेलिया कोरोना की चपेट में आ गए।

कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में कोरोना महामारी की वजह से लोगों की जिंदगी खतरे में है। अब तक कई बड़ी शख्सियतें भी इस महामारी के चलते अपना जान गंवा बैठे हैं। हाल ही में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीकी मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया के निधन की खबर सामने आई है। 

सतीश धुपेलिया की मौत भी कोरोना वायरस की वजह से हुई है।  66 साल के सतीश धुपेलिया ने तीन दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। सतीश धुपेलिया की बहन उमा उनकी मौत से सदमे में हैं। उमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था। निमोनिया के इलाज के लिए पिछले एक महीने से वो अस्पताल में भर्ती थे।

अस्पताल में निमोनिया के इलाज के दौरान ही सतीश धुपेलिया कोरोना की चपेट में आ गए। उमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,‘‘निमोनिया से एक माह पीड़ित रहने के बाद मेरे प्यारे भाई का निधन हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वह कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके परिवार में दो बहने उमा और कीर्ति मेनन हैं, जो यहीं रहती हैं। 

ये तीनों भाई बहन मणिलाल गांधी के वारिस हैं, जिन्हें महात्मा गांधी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ही छोड़ कर भारत लौट आए थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपने कामों को पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में छोड़कर भारत आ गए थे। लेकिन उनके परिवार के वारिस जोहानिसबर्ग में रहते हैं। बता दें कि सतीश धुपेलिया पेशे से एक वीडियोग्राफर और फोटोग्राफर थे।  

टॅग्स :कोरोना वायरससाउथ अफ़्रीकामहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?