लाइव न्यूज़ :

लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:03 IST

Open in App

ब्रसेल्स, पांच जुलाई (एपी) लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह एहतियाती तौर पर निगरानी में हैं। एक सप्ताह पहले बेटेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार को जांच और उपचार को लेकर 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे और उसके बाद से कोई नयी सूचना नहीं मिली है। हालांकि, यूरोपीय संघ (ईयू) आयोग ने संकेत दिया कि बेटेल की हालत स्थिर है। यूरोपीय संघ आयोग की प्रवक्ता दाना स्पिनेंट ने बताया, ‘‘हमें लगता है कि मामला गंभीर नहीं है और वह केवल जांच कराने के लिए अस्पताल गए हैं।’’ यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने कहा कि वह बेटेल के जल्द ठीक होने की कामना करती हैं।

यूरोपीय संघ के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद बेटेल (48) ने संक्रमित होने की घोषणा की। शुरुआत में उनमें केवल मामूली लक्षण थे लेकिन रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटेल ने मई में टीके की एक खुराक ली थी और एक जुलाई को एस्ट्राजेनेका की दूसरी खुराक लेने वाले थे।

ईयू सम्मेलन के अधिकारियों ने कहा कि दो दिवसीय आयोजन के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन किया गया और अब तक किसी अन्य नेता ने संक्रमित होने की सूचना नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?