लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोगियों में ‘असामान्य कोशिकाओं’ की मौजूदगी से होते हैं फेफड़े नष्ट : वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: November 4, 2020 19:35 IST

Open in App

लंदन, चार नवंबर वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के अंगों के नमूनों का विश्लेषण किया और पाया है कि ज्यादातर मामलों में ‘‘आपस में जुड़ी’’ असामान्य कोशिकाओं की मौजूदगी की वजह से फेफड़े बेकार हो गए। यह एक ऐसा तथ्य है जो बीमारी की गंभीरता पर अधिक प्रकाश डाल सकता है।

ब्रिटेन स्थित किंग्स कॉलेज लंदन के अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले 41 लोगों के फेफड़े, हृदय, यकृत और वृक्क (गुर्दा) का विश्लेषण किया, ताकि नए कोरोना वायरस ‘सार्स-कोव-2’ के व्यवहार के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके।

यह अनुसंधान रिपोर्ट पत्रिका ‘ईबॉयोमेडिसिन’ में प्रकाशित हुई है जिसमें विषाणु के विशेष व्यवहार का खुलासा हुआ है। इससे इस बारे में व्याख्या की जा सकती है कि क्यों कई मरीजों में थकान और सांस में दिक्कत सहित बीमारी के लक्षण महीनों तक बने रहते हैं जिसे ‘दीर्घ कोविड’ कहा जाता है।

विश्लेषण में ज्यादातर मामलों में फेफड़े काफी क्षतिग्रस्त पाए गए।

वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग 90 प्रतिशत रोगियों में अतिरिक्त तरह के लक्षण पाए गए जो निमोनिया के अन्य स्वरूपों की तुलना में काफी अलग थे।

उन्होंने कहा कि इन लोगों के फेफड़ों की धमनियों और शिराओं में रक्त के थक्के काफी अधिक थे और फेफड़ों की अनेक कोशिकाएं असामान्य रूप से बड़ी थीं तथा कई नाभिकों से युक्त थीं। इससे विभिन्न कोशिकाएं आपस में जुड़कर एकल बड़ी कोशिकाओं के रूप में तब्दील हो गईं।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि ज्यादातर मामलों में ‘‘आपस में जुड़ी’’ असामान्य कोशिकाओं की मौजूदगी की वजह से फेफड़े बेकार हो गए।

यह एक ऐसा तथ्य है जो बीमारी की गंभीरता के बारे में अधिक प्रकाश डाल सकता है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'