लाइव न्यूज़ :

पूर्वी लंदन में 30 वर्षीय ब्रिटिश सिख गुरमुख सिंह की चाकू घोंपकर मार डाला, हत्या में शामिल लोग और पीड़ित एक-दूसरे से परिचित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2025 10:11 IST

पूर्वी लंदन में 30 वर्षीय ब्रिटिश सिख व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।हत्या के संदेह में 27 वर्षीय अमरदीप सिंह को गिरफ्तार किया था।

लंदनः पूर्वी लंदन के इलफोर्ड में एक 30 वर्षीय ब्रिटिश सिख व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। ब्रिटिश पुलिस का मानना है कि यह घटना जान-पहचान वाले लोगों की भागीदारी से हुई थी। इस व्यक्ति की पहचान गुरमुख सिंह (जिसे गैरी के नाम से भी जाना जाता है) के रूप में हुई है। उस पर 23 जुलाई को फेलब्रिज रोड स्थित एक आवासीय संपत्ति में हमला किया गया था। आपातकालीन सेवाओं ने घटना पर तुरंत कार्रवाई की, लेकिन पैरामेडिक्स के प्रयासों के बावजूद, सिंह को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

ब्रिटेन की पुलिस का मानना है कि इस हत्या में शामिल लोग और पीड़ित एक दूसरे को पहले से जानते थे। गुरमुख सिंह उर्फ गैरी की पिछले सप्ताह पूर्वी लंदन के इलफोर्ड स्थित फेलब्रिज रोड में मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा कि उसके अधिकारियों ने 23 जुलाई को हुई हत्या के संदेह में 27 वर्षीय अमरदीप सिंह को गिरफ्तार किया था।

उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है और वह पांच जनवरी, 2026 को लंदन के ओल्ड बेली में अदालत में अपनी अगली पेशी होने तक हिरासत में रहेगा। मेट पुलिस के बयान में कहा गया है, "एक आवासीय पते पर झगड़े की सूचना के बाद लंदन एम्बुलेंस सेवा ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी।"

बयान में कहा गया है, "वहां मौजूद अधिकारियों ने चाकू लगने से घायल गैरी को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि हरसंभव प्रयास के बावजूद दुर्भाग्य से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।" पुलिस अधिकारियों ने इस सिलसिले में 29 वर्षीय व्यक्ति और तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस जांच जारी है। हालांकि, इन सभी को अक्टूबर तक जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

टॅग्स :LondonसिखSikh
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'