लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के खात्मे के लिए सिर्फ लॉकडाउन काफी नहीं,  WHO का बयान- ऐसा नहीं किया तो बढ़ सकती है ये महामारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 23, 2020 13:29 IST

विश्व भर में कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 14,000 पार कर गई है। डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया है कि युवा भी वायरस के संक्रमण से अछूते नहीं रहेंगे और उनके भी इस महामारी की चपेट में आने की पूरी आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने महामारी घोषित की है।WHO के अध्यक्ष टेड्रॉस गेब्रेयेसस ने मार्च के शुरुआत में कहा था- हमने कोरोना की ऐसी महामारी कभी नहीं देखी है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 339,716 लोग इस जानलेवा वायरस से पीड़ित है। दुनियाभर के सारे पीड़ित देशों ने खुद को  लॉकडाउन कर लिया है। भारत ने 31 मार्च तक 23 राज्यों को  लॉकडाउन किया है। ऐसे में  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) आपातकाल विशेषज्ञ माइक रायन का बड़ा बयान सामने आया है। माइक रायन का कहना है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सिर्फ लॉकडाउन ही काफी नहीं है। उन्होंने कहा, लॉकडाउन के खत्म होने के बाद  इस वायरस के प्रभाव में आने से बचने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की जरूरत बढ़ जाएगी वरना ये वायरस फिर अपना पैर फैला लेगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स  के मुताबिक बीबीसी से बातचीत में माइक रायन ने यह बयान दिया है। 

जानें WHO के आपातकाल विशेषज्ञ माइक रायन ने क्या-क्या कहा? 

-  माइक रायन ने कहा, इस वक् उन लोगों पर ज्यादा फोकस करने की जरुरत है जो लोग बीमार हैं और इससे पीड़ित हैं ,उन्हें ढूंढा जाए और निगरानी में रखा जाए। वह जिसके-जिसके संपर्क में आए हैं, उनको ढूंढना और उन्हें अलग करना। तभी इसको रोका जा सकता है। 

- माइक रायन ने कहा, अगर हम सख्त तौर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को नहीं अपनाते हैं, तो लॉकडाउन के बाद इस बीमारी का खतरा और ज्यादा बढ़ जाएगा। इसलिए हमें मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को बनाए रखना है। 

- माइक रायन ने इसके लिए चीन, सिंगापुर और साउथ कोरिया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि इन देशों ने सख्ती के साथ बचाव उपाय किए और हर संदिग्ध की जांच की। एक बार जब इसे फैलने से रोक दिया जाए तो इसके बाद भी इसकी समीक्षा करनी होगी। अब यूरोप, अमेरिका और अन्य देशों को भी यही मॉडल लागू करना चाहिए. अगर एक बार इसे फैलने से रोक दिया जाए तो बीमारी से निपटा जा सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?