लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला सामने आने के बाद लॉकडाउन की घोषणा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:32 IST

Open in App

वेलिंगटन, 17 अगस्त (एपी) न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला पाए जाने के बाद कम से कम तीन दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।संक्रमित व्यक्ति ऑकलैंड का निवासी है और उसने कोरोमंडेल की यात्रा की थी। देश की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि ऑकलैंड और कोरोमंडेल में सात दिन तक लॉकडाउन रहेगा और शेष देश में तीन दिन तक लॉकडाउन रहेगा। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड कोरोना वायरस के प्रसार पर पूरी तरह रोक लगाने में सफल रहा था और देश में महामारी का अंतिम मामला फरवरी में सामने आया था। देश में अब एक नया मामला सामने आने के बाद लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही न्यूजीलैंड के डॉलर का मूल्य काफी गिर गया है। दुनिया में महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक न्यूजीलैंड में इससे केवल 26 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNew Year 2026 Celebration: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से शुरू हुआ नए साल का जश्न, आतिशबाजी के साथ हुआ 2026 का स्वागत

विश्वन्यूजीलैंड के शिक्षा मंत्री क्रिस हिपकिंस का पीएम बनना हुआ तय, कोविड में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के कारण आए थे चर्चा में

विश्वब्लॉग: जैसिंडा का पीएम पद छोड़ना क्यों चौंकाता है?

विश्वन्यूजीलैंड: पीएम पद से जैसिंडा अर्डर्न दे देंगी इस्तीफा, भावुक होकर कहा- बतौर प्रधानमंत्री 7 फरवरी को होगा मेरा आखिरी दिन, अक्टूबर में है आम चुनाव

विश्वन्यूजीलैंड ने घर वापसी के रास्ते किये बंद तब गर्भवती महिला पत्रकार ने मांगी तालिबान से मदद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा