लाइव न्यूज़ :

लीबिया: दोहरे कार बम धमाके में 33 की मौत, पहला विस्फोट मस्जिद के सामने, नमाजी आए चपेट में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 24, 2018 14:48 IST

लीबिया में हुए कार बम धमाकों की अब तक किसी आतंकवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Open in App

लीबिया के बेनगाजी शहर को दहलाने वाले दोहरे कार बम विस्फोट में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट में एक सैन्य अधिकारी की भी मौत हो गई जबकि उसका एक वरिष्ठ अधिकारी घायल हो गया। अस्पताल के एक अधिकारी फादिया अल-बरगाथी ने समाचार शिन्हुआ को बताया, "मृतकों का आंकड़ा केवल अल-जला अस्पताल से आया है। कई घायलों को शहर के अन्य अस्पतालों व क्लीनिक्स में भर्ती किया गया है।"  अल-बरघाती ने पुष्टि की कि अस्पताल में अब तक 22 शवों और 21 घायलों को लाया जा चुका है।

पूर्वी लीबियाई शहर बेनगाजी के सलमानी जिले में मंगलवार (23 जनवरी) रात दो कार बम विस्फोट हुए। पहला कार बम विस्फोट एक मस्जिद के सामने उस समय हुआ जब रात की नमाज के बाद लोग मस्जिद से बाहर आ रहे थे। घटनास्थल पर जैसे ही एंबुलेंस पहुंची, उसी जगह पर एक और कार बम विस्फोट हो गया। फिलहाल इस हमले की किसी आतंकवादी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 

सेना के विशेष बल के प्रवक्ता मिलुद अल-जवई ने मीडिया को बताया कि विशेष जांच इकाई के कमांडर अहमद अली अल-फितौरी भी हमले में मारे गए लोगों में शामिल हैं। लीबियाई खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल महदी अल-फलाह पहले विस्फोट में घायल हो गए। 

टॅग्स :विश्व समाचारआतंकी हमलाआतंकवादीइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल