लाइव न्यूज़ :

Landslide: इंडोनेशिया में 18 और कांगो में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, राहत कार्य तेज, अभियान में जुटे अधिकारी घबराये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 15, 2024 4:16 PM

Landslide: तारा तोराजा जिले की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुलेमान मालिया ने बताया कि हम दो और लोगों की तलाश में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण मकाले में चार शवों को मलबे से बाहर निकाला गया।धुंध और हल्की बारिश ने खोज अभियान मुश्किल बना दिया है।अभियान में जुटे अधिकारी भी घबराये हुए हैं

Landslide: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर हुए भूस्खलन के बाद खोज एवं बचाव दल ने 18 लोगों के शव मलबे से निकाल लिये हैं जबकि दो लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मकास्सार के खोज एवं बचाव दल के प्रमुख मेक्सियानुस बीकाबेल ने बताया कि बचावकर्मियों ने रविवार दोपहर को मकाले गांव में करीब 14 शवों को (मलबे से) बाहर निकाला, वहीं दक्षिण मकाले में चार शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। तारा तोराजा जिले की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुलेमान मालिया ने सोमवार को बताया, ''हम दो और लोगों की तलाश में जुटे हैं।

लेकिन धुंध और हल्की बारिश ने खोज अभियान मुश्किल बना दिया है। वहीं अभियान में जुटे अधिकारी भी घबराये हुए हैं।'' स्थानीय पुलिस प्रमुख गुनार्डी मुंडू ने बताया कि ताना तोराजा जिले दक्षिण सुलावेसी द्वीप पर शनिवार और रविवार की दरमियानी रात मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों से मिट्टी खिसक कर चार घरों पर आ गिरी।

उन्होंने बताया कि जिस वक्त भूस्खलन हुआ उस दौरान एक घर में एक पारिवारिक समारोह हो रहा था। मुंडू ने बताया कि दर्जनों सैनिक, पुलिस और स्वयंसेवक मकाले और दक्षिण मकाले के सुदूर पहाड़ी गांवों में खोज अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि बचावकर्मी रविवार तड़के आठ वर्षीय लड़की सहित दो घायल लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कांगो में भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत, करीब 60 लोग लापता : अधिकारी

दक्षिण पश्चिम कांगो में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 60 लोग लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इडियोफा शहर के निकट बंदरगाह से कुछ दूरी पर शनिवार को हुए भूस्खलन के बाद सात लोग जीवित पाए गए।

स्थानीय अधिकारी ढेधे मुपासा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ''बंदरगाह से आगे एक पहाड़ी है और बारिश के कारण पहाड़ की मिट्टी खिसक गयी।'' प्रांत के अंतरिम गवर्नर फ्लिसीन किवे ने संवाददाताओं को बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए एक टीम को भेजा गया है, जिन्होंने सात लोगों को जीवित पाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि 60 लोग अभी भी लापता हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की सटीक संख्या बता पाना मुश्किल है क्योंकि हर शनिवार को इस जगह बाजार लगता था। अधिकारी ने बताया कि यह इलाका एक तरह का बंदरगाह है, जहां मछुआरे मछली बेचने और साबुन खरीदने आते हैं।

टॅग्स :भूस्खलनइंडोनेशियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वDR Congo Displacement Camps Bomb Attack: "बर्बरता ने मानवता को शर्मसार किया", विस्थापितों शिविरों पर हमला, 35 लोगों की मौत

विश्वBrazil Floods: ब्राजील में बाढ़ से भारी तबाही, 70000 लोग बेघर, 57 से ज्यादा मौतें, अभी भी कई लापता

विश्वChange Weather: टेक्सास, इंडोनेशिया और हैती में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, 27 की मौत और हजारों प्रभावित, स्कूल बंद और राहत काम तेज

विश्वIsrael–Hamas war: मलबे का ढेर बना गाजा, बिना फटे हुए बम दबे होने का भी खतरा, 37 मिलियन टन कंक्रीट का ढेर फैला है

विश्वIsrael-Gaza war: संयुक्त राष्ट्र के 14 कर्मचारी हमास के लिए कर रहे थे काम!, इजराइल हमले में शामिल, जांच तेज

विश्व अधिक खबरें

विश्वAfghanistan floods: अफगानिस्तान में विनाशकारी बाढ़ ने ली अब तक 315 लोगों की जान, ऐड एजेंसियों ने भयंकर तबाही की दी चेतावनी

विश्वपाकिस्तान: उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुए दोहरे हमले में 7 सुरक्षाकर्मी ने गंवाई जान

विश्वपीओके में पाकिस्तानी सैनिकों को दौड़ाकर पीटा गया, जान बचाकर भागे जवान, वीडियो वायरल, देखें

विश्वनेपाल के कामी रीता शेरपा ने 29 बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर रचा इतिहास, तोड़ा अपना रिकॉर्ड

विश्वकनाडा: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में चौथी गिरफ्तारी