लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में लाहौर शीर्ष पर

By भाषा | Updated: November 30, 2020 20:07 IST

Open in App

लाहौर, 30 नवंबर पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर एक बार फिर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष स्थान पर रही।

यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स् द्वारा सोमवार को जारी वायु प्रदूषण के आंकड़ों के मुताबिक, ‘‘दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में लाहौर शीर्ष पर रहा।’’

सूचकांक के मुताबिक लाहौर में अतिसूक्ष्म कणों (पीएम) की रेटिंग 423 रही। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची एक्यूआई में सातवें स्थान पर रही। भारत की राजधानी नयी दिल्ली 229 के एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर रही। नेपाल की राजधानी काठमांडू सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे स्थान पर रही, जहां पीएम 178 दर्ज किया गया।

अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी 50 के भीतर एक्यूआई को ‘संतोषजनक’ मानती है । लाहौर का एक्यूआई 301 और इससे ऊपर की श्रेणी में रहा जिसे ‘खतरनाक’ माना जाता है ।

खाद्य और कृषि संगठन की पूर्व की रिपोर्ट और पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक पराली जलाने, परिवहन और उद्योगों के कारण साल भर प्रदूषण होता है। कई ईंट भट्ठों का पुराने तरीके से संचालन हो रहा है। पिछले दिनों सरकार ने ऐसे ईंट भट्ठों को बंद करने का आदेश भी दिया लेकिन कुछ का संचालन अभी भी हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'