लाइव न्यूज़ :

La Liga 2024-25: एस्पेनयोल पर 3-1 से जीत?, रियाल मैड्रिड से 9 अंक आगे बार्सिलोना, देखें अंक तालिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2024 10:42 IST

La Liga 2024-25: बार्सिलोना ने इस जीत से एस्पेनयोल के खिलाफ अपना अजेय अभियान 27 में तक बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे विलारियाल और रेयो वैलेकैनो के बीच होने वाला मैच भी स्थगित कर दिया गया।स्पेन में बाढ़ के कारण अभी तक 200 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सेकंड डिवीजन के तीन मैचों को भी स्थगित कर दिया गया है।

La Liga 2024-25: दानी ओल्मो के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने एस्पेनयोल पर 3-1 से जीत दर्ज करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के वर्तमान सत्र में अपना दबदबा बरकरार रखा। एक सप्ताह पहले सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में रियाल मैड्रिड को 4-0 से हराने वाले बार्सिलोना की तरफ से राफिन्हा ने भी गोल किया। बार्सिलोना अब मैड्रिड से नौ अंक आगे हो गया है, जिसका वालेंसिया में शनिवार को होने वाला मैच बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया था। बाढ़ के कारण विलारियाल और रेयो वैलेकैनो के बीच होने वाला मैच भी स्थगित कर दिया गया।

दक्षिणी स्पेन में बाढ़ के कारण अभी तक 200 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस क्षेत्र में होने वाले सेकंड डिवीजन के तीन मैचों को भी स्थगित कर दिया गया है। बार्सिलोना ने इस जीत से एस्पेनयोल के खिलाफ अपना अजेय अभियान 27 में तक बढ़ा दिया है। लीग तालिका में 17वें स्थान पर मौजूद एस्पेनयोल अपने पिछले सात लीग मैचों में से छह हार चुका है।

इस बीच एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो शिमोन के बेटे गिउलिआनो शिमोन ने लास पालमास के खिलाफ टीम की 2-0 की जीत में क्लब के लिए अपना पहला गोल किया। अन्य मैचों में एथलेटिक बिलबाओ ने रियाल बेटिस के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला, जबकि 10वें स्थान पर चल रहे रियाल सोसिदाद ने सेविला को 2-0 से हराया।

टॅग्स :फीफाफीफा विश्व कप
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

विश्व2034 FIFA वर्ल्ड कप के लिए सऊदी अरब का बड़ा प्लान, आसमान में होंगे मैच, ज़मीन से 350 मीटर ऊपर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव

विश्व31 साल की जॉर्जिना रोड्रिग्स से रोनाल्डो ने की सगाई, हीरे अंगूठी की कीमत का खुलासा, जानें

विश्वकौन हैं ओलिविया स्मिथ?, दुनिया की सबसे महंगी फुटबॉलर, 11.57 करोड़ रुपए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा