लाइव न्यूज़ :

कुवैतः नए अमीर के तौर पर शपथ ली शेख नवाफ अल अहमद, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 30, 2020 19:57 IST

83 वर्षीय शेख नवाफ लंबे अरसे तक सुरक्षा सेवा से जुड़े रहे। ऐसी उम्मीद नहीं है कि शेख नवाफ दिवगंत अमीर शेख सबाह के कूटनीतिक मार्ग से हटेंगे। बहरहाल, शेख नवाफ के अमीर बन जाने से इस बात को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि मुल्क का नया वली अहद कौन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के अमीर एवं शेख नवाफ के सौतेले भाई शेख सबाह अल अहमद अल सबाह का मंगलवार को इंतकाल हो गया था।कुवैत अपने पड़ोसी अरब देशों के राजतंत्र की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक स्वतंत्र है और यहां निर्वाचित संसद है। मिनिसोटा के रोचेस्टर स्थित मायो क्लीनिक से लाया जाएगा, जहां ऑपरेशन के बाद से उनका इलाज चल रहा था।

दुबईः कुवैत के वली अहद (उत्तराधिकारी) शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह ने बुधवार को देश के नए अमीर (शासक) के तौर पर शपथ ली। तेल से समृद्ध इस छोटे से देश के अमीर एवं शेख नवाफ के सौतेले भाई शेख सबाह अल अहमद अल सबाह का मंगलवार को इंतकाल हो गया था।

83 वर्षीय शेख नवाफ लंबे अरसे तक सुरक्षा सेवा से जुड़े रहे। ऐसी उम्मीद नहीं है कि शेख नवाफ दिवगंत अमीर शेख सबाह के कूटनीतिक मार्ग से हटेंगे। बहरहाल, शेख नवाफ के अमीर बन जाने से इस बात को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि मुल्क का नया वली अहद कौन होगा।

कुवैत अपने पड़ोसी अरब देशों के राजतंत्र की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक स्वतंत्र है और यहां निर्वाचित संसद है। कुवैत के लिए दिवंगत शेख सबाह की अंतिम यात्रा बुधवार शाम शुरू होगी। उनकी पार्थिव देह को अमेरिका के मिनिसोटा के रोचेस्टर स्थित मायो क्लीनिक से लाया जाएगा, जहां ऑपरेशन के बाद से उनका इलाज चल रहा था।

कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी केयूएनए ने खबर दी है कि उनकी तदफीन (सुपुर्द-ए-खाक करना) में बड़ी संख्या में कुवैत के लोग और विदेशी नेता हिस्सा लेते, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से उनकी तदफीन में बस रिश्तेदारों को ही शरीक होने की इजाजत होगी। बहरहाल, दिवंगत अमीर की याद में कुवैत में बुधवार से 40 दिन का शोक रहेगा। शेख सबाह अपनी चतुर कूटनीति और शांति प्रयासों के लिए जाने जाते थे। उनके इंतकाल पर भारत समेत दुनिया के कई देशों ने अफसोस जताया है।

उनमें सऊदी अरब और ईरान भी शामिल हैं। शेख नवाफ ने कुवैत के नए शासक के तौर पर संसद भवन में कार्यभार संभाला। वह पारंपरिक सेफद लिबास पहने हुए थे। महामारी के वजह से उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। शेख नवाफ ने कहा कि कुवैत ने अपने अतीत से ही गंभीर और मुश्किल चुनौतियों को देखा है और एक साथ सहयोग करने से हम इन चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटें हैं।

उन्होंने कहा, “ आज हमारा प्रिय देश जोखिमपूर्ण परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना कर रहा है और इन से एकजुटता से ही पार पाया जा सकता है। “ शेख नवाफ गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और सामाजिक कार्य मंत्री तथा कुवैत के नेशनल गार्ड के उप प्रमुख रह चुके हैं। वह 2006 में वलीअहद बनाए गए थे। शेख नवाफ के चार बेटे और एक बेटी है। 

टॅग्स :दुबईसऊदी अरबअमेरिकादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?