लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण होगा जरूरी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:18 IST

Open in App

लंदन, नौ नवंबर ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि लोगों के बीच काम करने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका नहीं लेने की स्थिति में अगले साल एक अप्रैल से टीकाकरण कराना होगा। सरकार यदि इसे अनिवार्य बनाती है तो हजारों कर्मियों को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने मंगलवार को कहा कि सरकार द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के 90 प्रतिशत कर्मचारियों को पहले ही टीके की दो खुराक लग चुकी है। लेकिन, अब भी 1,00,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण नहीं हुआ है।

जावेद ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में सांसदों से कहा कि ज्यादातर लोगों के लिए टीकाकरण अनिवार्य नहीं है, लेकिन स्वास्थ्यकर्मी ‘‘अनूठी जिम्मेदारी निभाते हैं क्योंकि वे बीमारी के लिए सबसे कमजोर लोगों के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा कि आदेश एक अप्रैल तक प्रभावी नहीं होगा ताकि सभी कर्मचारियों को दो खुराक प्राप्त करने का मौका मिले। टीकाकरण से ऐसे लोगों को छूट होगी जिन्हें चिकित्सकों से इसकी अनुमति मिली हुई है और ऐसे कर्मचारियों को भी जिनका लोगों से संपर्क नहीं होता है।

नियमों में यह बदलाव इंग्लैंड में लागू होगा। स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड ने स्वास्थ्य संबंधी अपने नियम खुद निर्धारित किए हैं। ट्रेड यूनियन ने टीकाकरण को अनिवार्य बनाने का विरोध करते हुए कहा है कि यह कुछ कर्मचारियों को स्वास्थ्य प्रणाली को छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकता है।

विपक्षी दल लेबर पार्टी के स्वास्थ्य मामलों के प्रवक्ता जोनाथन एशवर्थ ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से यह कदम प्रशंसनीय है लेकिन नीतिगत रूप से यह जोखिम वाला हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला