लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: सिंगापुर ने विमान के चालक दल के सदस्यों के लिए कड़े किए नियम

By भाषा | Updated: December 31, 2020 10:56 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 31 दिसम्बर सिंगापुर के विमान सेवाओं के चालक दल के सदस्यों को अब कोविड-19 के और सख्त दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

सिंगापुर के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएस) ने बुधवार को बताया कि वह चालक दल और अन्य लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नियम कड़े कर रहा है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ ने सीएएएस के हवाले से कहा कि चालक दल के सदस्य, जो ‘‘ अधिक खतरे वाले स्थानों’’ (जहां वायरस के मामले अधिक हैं) पर जाते है, उन्हें तीन बार ‘पॉलिमरेज़ चेन रिएक्शन’ (पीसीआर) जांच करानी होगी। पहली जांच सिंगापुर पहुंचते ही होगी और फिर सिंगापुर आने के तीसरे दिन और सातवें दिन क्रमश: दूसरी और तीसरी जांच करानी होगी।

‘सिंगापुर एयरलाइन’ (एसआईए) में हाल ही में सामने आए कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला किया है।

सीएएएस ने कहा कि सातवें दिन कराई गई पीसीआर जांच की रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि होने तक चालक दल के सदस्यों को पृथक-वास में रहना होगा।

उसने कहा कि दक्षिण अफ्रीका जाने-आने वाले चालक दल के सदस्यों को एन-95 मास्क, ‘फेस शील्ड’, प्रोटेक्टिव गाउन’ और दस्तानें सहित पूरी निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहननी होगी।

ब्रिटेन आने-जाने वाले चालक दल के सदस्य 24 दिसम्बर से ही इस नियम का पालन कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में हाल ही में कोरोना वायरस के नए ‘स्ट्रेन’ के कई मामले सामने आए हैं।

सिंगापुर में अभी तक कोविड-19 के 58,411 मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की इससे मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'