लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः पाकिस्तान अप्रैल 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू करेगा

By भाषा | Updated: December 3, 2020 18:41 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, तीन दिसंबर पाकिस्तान सरकार ने अगले साल अप्रैल में युद्धस्तर पर कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान चलाने की योजना बनाई है, जिसके तहत लोगों को नि:शुल्क टीका मुहैया कराया जाएगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मामलों पर संसदीय सचिव नौशीन हामिद ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार ने टीके खरीदने के लिये कोष को मंजूरी दे दी है।

हामिद ने ट्वीट किया, ''पीटीआई सरकार लोगों को नि:शुल्क कोरोना वायरस टीका उपलब्ध कराएगी। सरकार 2021 की दूसरी तिमाही से टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। ''

उन्होंने कहा कि चीनी टीके का तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण अच्छी तरह चल रहा है और लोगों को जल्द ही टीका उपलब्ध हो जाएगा।

पाकिस्तान में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,499 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 4406,810 हो गई है। इसके अलावा 39 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल तादाद 8,205 हो गई है। लगभग 347,000 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 2,469 रोगियों की हालत गंभीर है।

अधिकारियों ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान 42,904 लोगों की जांच की गईं, जिनमें से 8.15 प्रतिशत लोग संक्रमित पाए गए। देश में अबतक कुल 5,627,539 लोगों की जांच की जा चुकी हैं।

पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने कोरोना वायरस टीके खरीदने के लिये मंगलवार को 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर के कोष को मंजूरी दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा