लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः शुरुआती जांच में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: April 3, 2021 21:02 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, तीन अप्रैल (एपी) अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने कहा है कि शुरुआती जांच के अनुसार वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं हालांकि उन्होंने जनवरी में इसका टीका लगवाया था।

राष्ट्रपति ने शुक्रवार देर रात ट्वीट कर कहा कि 37.3 डिग्री सेल्सियस (99.1 डिग्री फॉरनहाइट) बुखार और सरदर्द होने के बाद उन्होंने एंटीजन जांच करायी जिसकी रिपोर्ट सकारात्मक रही।

उन्होंने कहा कि उनकी तबियत ठीक है लेकिन वह खुद को पृथक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

राष्ट्रपति फर्नांडीज ने 21 जनवरी को रूसी कोविड टीके स्पुतनिक-वी की एक खुराक ली थी और उसके कुछ दिनों बाद दूसरी खुराक ली थी।

टीके बनाने वाली कंपनी ने ट्वीट किया कि वह राष्ट्रपति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। कंपनी ने कहा कि संक्रमण के खिलाफ टीका के प्रभावी होने की दर 91.6 प्रतिशत और गंभीर मामलों में 100 प्रतिशत है।

कंपनी ने कहा कि यदि संक्रमण की पुष्टि होती है तो टीकाकरण गंभीर लक्षणों के बिना तेजी से स्वस्थ होने को लेकर आश्वस्त करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'