लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: फ्रांस ने यूरोपीय संघ के बाहर से आने वाले लोगों के लिए सीमाएं बंद करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 30, 2021 09:34 IST

Open in App

पेरिस, 30 जनवरी (एपी) फ्रांस ने कहा है कि यूरोपीय संघ के बाहर से आने वाले लोगों के लिए रविवार से वह अपनी सीमाएं बंद कर रहा है। फ्रांस का यह कदम कोरोना वायरस के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए है ताकि तीसरा लॉकडाउन लगाने को मजबूर नहीं होना पड़े।

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने राष्ट्रपति पैलेस में स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी आपात बैठक के बाद शुक्रवार रात को इस बारे में घोषणा की। उन्होंने कोरोना वायरस के नए स्वरूप से ‘‘गंभीर खतरे’’ के प्रति आगाह किया।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि करने के लिए जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।

वायरस के कारण फ्रांस ने सरहद के आर-पार आवागमन की सीमाएं पहले ही तय कर रखी हैं और हवाईअड्डों तथा बंदरगाहों पर पिछले हफ्ते सख्त जांच शुरू कर दी गई। यहां अक्टूबर से ही रेस्टोरेंट, पर्यटन स्थल तथा कई होटल बंद हैं। अब फ्रांस रविवार से यहां सभी बड़े शॉपिंग केंद्रों को भी बंद कर रहा है तथा विदेशों से यात्रा को भी सीमित कर रहा है।

यहां चिकित्सक मांग कर रहे हैं कि अन्य यूरोपीय देशों की तरह फ्रांस में भी नया राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जाए। लेकिन ऐसे कदम के आर्थिक असर के मद्देनजर कास्टेक्स ने कहा, ‘‘हमारा कर्तव्य है कि सबकुछ ठीकठाक चलता रहे ताकि नया लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े, इस लिहाज से आने वाले दिन निर्णायक रहने वाले हैं।’’

फ्रांस उन देशों में से एक है जहां वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या सर्वाधिक है। यहां कोविड-19 के कारण 75,620 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका