लाइव न्यूज़ :

Salman Rushdie: 'शिया चरमपंथ' का समर्थक है सलमान रश्दी पर हमला करने वाला 24 साल का हादी मतार

By रुस्तम राणा | Updated: August 13, 2022 14:16 IST

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मतार के सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक वह "शिया चरमपंथ" और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के प्रति सहानुभूति रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देहमलावर की पहचान न्यूजर्सी के 24 वर्षीय हादी मतार के रूप में हुई हैइस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के प्रति सहानुभूति रखता है मतारपुलिस को उसके सेल फोन मैसेजिंग ऐप में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की तस्वीर मिली

न्यूयॉर्क: मशहूर लेखक सलमान रश्दी पर हमला करने वाले शख्स की पहचान हो गई है। न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक हमलावर की पहचान न्यूजर्सी के 24 वर्षीय हादी मतार के रूप में हुई है। जो शिया चरमपंथ का समर्थक बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मतार के सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक वह "शिया चरमपंथ" और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के प्रति सहानुभूति रखता है।

यद्यपि मतार और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है, जांचकर्ताओं को कथित तौर पर मातर से संबंधित एक सेल फोन मैसेजिंग ऐप में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की तस्वीर मिली है, जिसकी 2020 में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस का मानना है कि मतार ने अकेले ही इस काम को अंजाम दिया है। हालांकि, अधिकारी "विभिन्न वस्तुओं के लिए तलाशी वारंट प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं। घटनास्थल पर एक बैग था। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी थे"। पुलिस अभी मतार की राष्ट्रीयता और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

चश्मीदीदों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि हादी मतार लेखक पर हमला करने के लिए मंच पर चढ़ गए थे। इसी मंच से रश्दी न्यूयॉर्क शहर के पास चौटौक्वा संस्थान में भाषण देने वाले थे। मतार द्वारा किए गए इस हमले में साक्षात्कारकर्ता हेनरी रीज़ को भी सिर में चोट लगी थी। मतार ने रश्दी पर चाकू से वार किया था। फिलहाल, लेखक वेंटिलेटर पर हैं और सर्जरी के बाद उनकी आंखों की रौशनी के जाने का खतरा है।

गौरतलब है कि रश्दी की विवादित पुस्तक ‘‘द सैटेनिक वर्सेज’’ ईरान में 1988 से प्रतिबंधित है। कई मुसलमानों का मानना है कि रुश्दी ने इस पुस्तक के जरिए ईशनिंदा की है। इसे लेकर ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खमनेई ने रुश्दी को मौत की सजा दिए जाने का फतवा जारी किया था।

टॅग्स :Salman RushdieईरानIran
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."