लाइव न्यूज़ :

किम ने वायरस पर नियंत्रण में चूक के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई

By भाषा | Updated: June 30, 2021 16:50 IST

Open in App

सोल, 30 जून (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कोरोना वायरस पर काबू पाने में नाकाम रहने के लिए अपने शीर्ष अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। वायरस के प्रसार पर नियंत्रण नहीं होने से देश में ‘व्यापक संकट’ पैदा हो गया है।

सरकारी मीडिया की बुधवार की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस "महत्वपूर्ण" चूक को लेकर किम ने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के पोलित ब्यूरो की बैठक बुलायी। हालांकि विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तर कोरिया महामारी के खिलाफ लड़ाई में असफल रहा है।

अब तक, उत्तर कोरिया दावा करता रहा है कि हजारों लोगों का परीक्षण करने और चीन के साथ एक हद तक खुली सीमा होने के बावजूद उसके यहां कोरोना वायरस से कोई संक्रमित नहीं हुआ है। हालांकि विशेषज्ञों को उत्तर कोरिया के इस दावे पर गहरा संदेह है और उन्होंने चिंता जतायी है कि देश में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है,ऐसे में महामारी को नियंत्रित कर पाना मुश्किल काम होगा।

सरकारी संवाद एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि पोलित ब्यूरो की बैठक में, किम ने महामारी पर काबू पाने के लिए योजना बनाने और उन्हें लागू करने में कथित अक्षमता, गैरजिम्मेदारी और निष्क्रियता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की आलोचना की।

संवाद एजेंसी के अनुसार, किम ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण मामलों के प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों ने आपातकालीन महामारी रोकथाम अभियान के लिए आवश्यक संगठनात्मक, संस्थागत, वैज्ञानिक और तकनीकी उपाय करने के पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों के कार्यान्वयन की उपेक्षा की।

उन्होंने कहा कि इससे देश और लोगों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा संकट पैदा हुआ और इसके गंभीर परिणाम सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां