लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया: ब्रिस्बेन में भारतीय दूतावास के बाहर जमा हुए खालिस्तानी समर्थक, कार्यालय में लोगों को प्रवेश करने से रोका: रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: March 16, 2023 09:12 IST

आपको बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार ‘‘अतिवादी कार्रवाइयों’’ को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन स्थित भारत दूतावास को बंद कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कारणों से इसे बंद किया गया है। उनके अनुसार, दूतावास के बाहर अनधिकृत रूप से खालिस्तानी समर्थकों के जमा होने के कारण यह फैसला लिया गया है।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत के मानद वाणिज्य दूतावास के पास खालिस्तान समर्थक अनधिकृत रूप से एकत्र हुए और उन्होंने कार्यालय में प्रवेश को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण दूतावास को सुरक्षा कारणों से बुधवार को बंद करना पड़ा है। 

इससे कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार ‘‘अतिवादी कार्रवाइयों’’ को बर्दाश्त नहीं करेगी। यह ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के खिलाफ हो रही कट्टरपंथी गतिविधियों की श्रृंखलाओं में एक और घटना है। 

बता दें कि खालिस्तान समर्थकों ने ब्रिस्बेन के तारिंगा उपनगर में स्वान रोड पर स्थित मानद वाणिज्य दूतावास के प्रवेश को बाधित कर दिया, जिसके कारण दूतावास को मजबूरन बंद करना पड़ा। क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि ये लोग अनधिकृत रूप से एकत्र हुए थे। 

सुरक्षा को देखते हुए भारतीय दूतावास को करना पड़ा बंद- सारा एल गेट्स

द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिस्बेन में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई है और इस दौरान दावा यह भी है कि उनके द्वारा अभद्र नारेबाजी भी की गई है। यही नहीं रिपोर्ट के अनुसार, घटना के वक्त  हिंदुओं को सर्वोच्चतावादी बताने जाने वाले पोस्टर भी लहराए गए है। 

रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू मानवाधिकार की निदेशक सारा एल गेट्स ने बताया है कि घटना के समय सिख फॉर जस्टिस जिस तरीके से नारेबाजी कर रहे थे, इससे भारतीय दूतावास को बंद करना पड़ा था। उनके मुताबिक, सिख फॉर जस्टिस के समर्थकों द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए थे। 

ऑस्ट्रेलिया में लगातार भारत और मंदिरों को बनाया जा रहा निशाना

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ऑस्ट्रेलिया में लगातार भारत और हिंदू समुदाय के मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक मंदिर को कथित तौर पर निशाना बनाया गया था और यहां के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। यही नहीं हमले के बाद मंदिर के दीवारों पर कथित तौर पर एक समुदाय के खिलाफ नारे भी लिखे गए थे। 

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पर बोलते हुए सारा गेट्स का कहना है कि इस तरह के हमलों से यह साफ होता है कि इससे ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदूओं को डराने की कोशिश है। उधर मामले में क्वींसलैंड पुलिस का कहना है कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे है।  

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाPoliceनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!