लाइव न्यूज़ :

परमाणु वार्ता फिर से शुरू होने पर प्रमुख वार्ताकार को नये ‘उद्देश्य की भावना’ दिखी

By भाषा | Updated: December 10, 2021 12:30 IST

Open in App

वियना, 10 दिसंबर (एपी) अधर में पड़े ईरान और विश्व शक्तियों के बीच के 2015 के परमाणु समझौते को पटरी पर लाने के उद्देश्य से वियना में बृहस्पतिवार को फिर से बातचीत शुरू हुई। तेहरान की पिछले हफ्ते की मांगों के बाद से तनाव बढ़ा हुआ है क्योंकि यूरोपीय देशों ने इन मांगों की कड़ी आलोचना की है।

वार्ता के प्रमुख ने कहा है कि उन्हें “उद्देश्य की एक नई भावना” दिखी है।

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के राजनयिकों ने तेहरान से "यथार्थवादी प्रस्तावों" के साथ वापस आने का आग्रह किया था, जब ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पिछले हफ्ते ऐसी कई मांगें की थी जिन्हें समझौते में शामिल अन्य दलों ने अस्वीकार्य समझा। पिछले हफ्ते की बातचीत पांच महीनों में पहली थी। यह अंतराल तेहरान में सत्ता संभालने वाली एक नई अनुदारवादी सरकार के कारण आया।

यूरोपीय संघ के राजनयिक एनरिक मोरा ने बृहस्पतिवार को समझौते के सभी शेष हस्ताक्षरकर्ताओं - ईरान, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और चीन की बैठक की अध्यक्षता के बाद कहा कि उन्हें "(समझौते) को वापस जिंदा करने की दिशा में काम करने और एक सहमति पर पहुंचने की आवश्यकता पर उद्देश्य की एक नई भावना महसूस हुई।”

मोरा ने कहा, "विस्तार से बातचीत द्वारा इसकी पुष्टि और समर्थन किया जाएगा या नहीं, यह हम आने वाले दिनों में देखेंगे।" साथ ही कहा कि सकारात्मक प्रभाव की "जांच अभी बाकी है।"

उन्होंने कहा कि समय के साथ जल्द से जल्द किसी समझौते पर पहुंचना "अधिक अनिवार्य" होता जा रहा है।

अमेरिका ने चल रही वार्ता में अप्रत्यक्ष रूप से भाग लिया है क्योंकि वह 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन के तहत समझौते से हट गया था। राष्ट्रपति जो बाइडन ने संकेत दिया है कि वह समझौते में फिर से शामिल होना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल