लाइव न्यूज़ :

वैश्विक शिक्षक पुरस्कार की प्रेरणास्त्रोत रहीं केरल की शिक्षिका मरिअम्मा वर्की का निधन

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:32 IST

Open in App

लंदन, दो अप्रैल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिये जाने वाले ''वैश्विक शिक्षक पुरस्कार'' की प्रेरणास्त्रोत रहीं केरल की शिक्षिका मरिअम्मा वर्की का निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।

उनके बेटे एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उद्यमी सन्नी वर्की ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मरिअम्मा वर्की ने अपने पति के एस वर्की के साथ मिलकर यूएई की शिक्षा प्रणाली में जबरदस्त बदलाव किए। वह 1959 में केरल से यूएई गई थीं।

उन्होंने अरब के स्थानीय बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा दी। दुबई के शाही परिवार के भी कई सदस्य उनके छात्र रहे।

वैश्विक शिक्षक पुरस्कार के संस्थापक सन्नी वर्की ने कहा, '' बेहद दुख के साथ मैं अपनी माता मरिअम्मा के निधन की सूचना दे रहा हूं। वह चल गई हैं लेकिन उनकी शांति एवं सहनशीलता की भावना सदैव मेरे भीतर जीवित रहेगी।''

वर्की फाउंडेशन द्वारा हर साल शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक को 10 लाख डॉलर का पुरस्कार दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'