लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मुद्दाः संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ने कहा- मदद को तैयार, पाक और भारत अनुरोध करें, जानिए कौन हैं बोजकिर

By भाषा | Updated: August 10, 2020 21:48 IST

भारत ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है और बना रहेगा। जम्मू कश्मीर से जुड़े मुद्दे भारत का अंदरूनी विषय है।

Open in App
ठळक मुद्देबोजकिर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का अध्यक्ष बनने वाले तुर्की के प्रथम राजनयिक हैं।बोजकिर के 26-27 जुलाई को ही पाकिस्तान की यात्रा करने का कार्यक्रम था।उड़ान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देते हुए इसे अंतिम क्षणों में टाल दिया गया था।

इस्लामाबादःसंयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र के अध्यक्ष वोल्कान बोजकिर ने सोमवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के मतभेद दूर करने के लिये वह अपने अधिकार क्षेत्र के दायरे में मदद करने को तैयार हैं, बशर्ते कि दोनों पक्ष इसके लिये अनुरोध करें।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ संवाददाता सम्मेलन में बोजकिर ने कहा कि कश्मीर मुद्दे का समाधान दक्षिण एशिया में सतत शांति के लिये महत्वपूर्ण है। इसलिए, उन्होंने यह पेशकश की है कि अपने अधिकार क्षेत्र के मुताबिक वह इसमें मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि मेरे सहयोग के लिये दोनों पक्ष अनुरोध करते हैं तो मैं अपने अधिकार क्षेत्र के अंदर योगदान करने के लिये तैयार हूं। ’’

उल्लेखीय है कि भारत का लंबे समय से यह रुख रहा है कि कश्मीर दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है तथा किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता या हस्तक्षेप का कोई सवाल नहीं उठता है। पिछले साल पांच अगस्त को (पूर्ववर्ती राज्य) जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा भारत द्वारा समाप्त कर दिये जाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों--जम्मू कश्मीर और लद्दाख-- में विभाजित कर दिये जाने के बाद पाकिस्तान ने इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश की है।

हालांकि, भारत ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है और बना रहेगा। जम्मू कश्मीर से जुड़े मुद्दे भारत का अंदरूनी विषय है। बोजकिर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का अध्यक्ष बनने वाले तुर्की के प्रथम राजनयिक हैं। वह महासभा के 75 वें सत्र के लिये इस पद पर निर्वाचित हुए हैं। बोजकिर के 26-27 जुलाई को ही पाकिस्तान की यात्रा करने का कार्यक्रम था लेकिन उड़ान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देते हुए इसे अंतिम क्षणों में टाल दिया गया था।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘क्षेत्रीय सुरक्षा राजनीतिक एवं राजनयिक माध्यमों के जरिये कायम रखी जानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों का हल परस्पर सार्थक बातचीत के जरिये शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। कश्मीर सहित विभिन्न मुद्दों पर कुरैशी के साथ विस्तृत बातचीत करने के बाद बोजकिर की यह टिप्पणी आई है।

वह पाकिस्तान सरकार के न्योते पर दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को इस्लामाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ अपनी बैठक के बारे में बात करते हुए बोजकिर ने उन्हें ‘‘दुनिया की एक जानी-मानी राजनीतिक हस्ती बताया’’, जिनके पास क्षेत्र तथा दुनिया के लिये एक दूरदृष्टि है।

खान ने बोजकिर के साथ अपनी बैठक के दौरान कहा कि संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर में हालात का हल करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। बोजकिर ने कोविड-19 महामारी के बारे में भी बातचीत की। इससे पहले, उन्होंने राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान के तहत विदेश कार्यालय भवन परिसर में एक पौधा भी लगाया। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रपाकिस्तानजम्मू कश्मीरदिल्लीनरेंद्र मोदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना