लाइव न्यूज़ :

करन जौहर और आसिफ कपाड़िया को लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव में पुरस्कृत किया गया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:33 IST

Open in App

लंदन, 11 जुलाई विख्यात फिल्मकार करन जौहर और आसिफ कपाड़िया को सिनेमा में योगदान के लिये लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव (एलआईएफएफ) में आइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पिछले सप्ताह एलआईएफएफ 2021 के समापन समारोह में अन्य हस्तियों समेत जौहर और कपाड़िया को भी यह पुरस्कार दिया गया।

जौहर को बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई कई फिल्मों के लिए जाना जाता है और कपाड़िया को ब्रिटिश गायिका तथा गीतकार एमी वाइनहाउस पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया जा चुका है। ‘बागरी फॉउंडेशन’ और ‘ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट’ के तत्वावधान में इस साल महोत्सव का आयोजन डिजिटल और भौतिक दोनों रूप में किया गया था।

एलआईएफएफ के कार्यकारी और कार्यक्रम निर्देशक कैरी राजिंदर साहनी ने कहा, “मजबूत टीम के कारण हम ऑनलाइन माध्यम से महोत्सव का आयोजन करने में सफल रहे और चुनौतियों के बावजूद सिनेमा दोबारा पर काम कर सके। हम उन सिनेमा को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमें नई मार्केटिंग रणनीति अपनाने और दर्शकों को आकर्षित करने में सहयोग दिया।”

इस साल के महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन और जाह्नवी कपूर को भी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पुरस्कार दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल