लाइव न्यूज़ :

Karachi Mall Fire Death: शनिवार रात आग, 28 की मौत, 3 दिन से लापता हैं 80 लोग?, अस्पताल में 20 भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 17:52 IST

सईद ने बताया कि अब तक 18 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे“शनिवार रात आग लगने के बाद से अब तक 28 शव अस्पतालों में लाए गए हैं।”आग गुल शॉपिंग प्लाजा के भूतल में स्थित एक दुकान में लगी थी। आग ने तेजी से पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

कराचीः पाकिस्तान के कराची में एक शॉपिंग मॉल में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, जबकि लगभग 80 लोगों के लापता होने की आशंका है। मंगलवार को भी बचाव अभियान जारी है और जर्जर इमारत के मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस सर्जन सुम्मैया सईद ने मंगलवार को पुष्टि की कि अब तक 28 शव जिन्ना अस्पताल और सिविल अस्पताल लाए जा चुके हैं, जबकि 20 अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने कहा, “शनिवार रात आग लगने के बाद से अब तक 28 शव अस्पतालों में लाए गए हैं।”

सईद ने बताया कि अब तक 18 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। यह आग गुल शॉपिंग प्लाजा के भूतल में स्थित एक दुकान में लगी थी। आग ने तेजी से पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। बचाव सेवा 1122 के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आबिद जलाल ने बताया कि आग की तीव्रता काफी अधिक थी।

और इसे लगभग 34 घंटे बाद नियंत्रित किया जा सका। इस दौरान पुरानी और जर्जर इमारत के कई हिस्से ढह गए। उन्होंने कहा, “हमें लगभग 80 लोगों की एक सूची दी गई है, जिनके इस आग में लापता होने की आशंका है।” जलाल ने कहा कि इमारत की हालत बेहद खराब होने और सभी मंजिलों पर करीब 1,200 दुकानें होने के कारण बचाव अभियान धीमी गति से चल रहा है।

लापता लोगों के परिजन घटनास्थल छोड़ने से इनकार कर रहे हैं और किसी भी सूचना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने एम. ए. जिन्ना रोड को सभी प्रकार के यातायात के लिए बंद कर दिया है। आग में जान गंवाने वालों की याद में व्यापारियों और दुकानदारों ने सोमवार को एक दिन का शोक भी मनाया।

गुल प्लाजा दुकानदार संघ के वरिष्ठ अधिकारी तनवीर पाशा ने अनुमान जताया कि इस आग से कम से कम तीन अरब पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही नुकसान की सही राशि का आकलन किया जा सकेगा।

टॅग्स :पाकिस्तानआगPakistan ArmyKarachi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."