लाइव न्यूज़ :

काबुल आतंकी हमलाः मरने वालों की संख्या 100 पार, 200  लोग घायल, तालिबान ने ट्विटर पर लिखा खौंफनाक मैसेज

By IANS | Updated: January 28, 2018 01:42 IST

तालिबान ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा, "एक कार बम में सवार एक शहीद आंतरिक मंत्रालय के नजदीक पहली जांच चौकी पर पहुंच गया।"

Open in App

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के मध्य सदारत चौक के निकट तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे एक एंबुलेंस का उड़ा दिया, जिसमें 102 लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 लोग घायल हो गए हैं। स्वास्थ्य एवं आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि कम से कम 102 लोगों की मौत हो गई है और 196 अन्य घायल हुए हैं।

अपराह्न् लगभग 12.50 बजे एक पुरानी इमारत के निकट यह हमला हुआ। इस इमारत में अभी भी कुछ मंत्रालयों के कार्यालय हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, काबुल पुलिस के प्रवक्ता बशीर मुजाहिद ने पुष्टि की कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी एक कार में बैठकर मंत्रालय परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस द्वारा पहचाने जाने पर उसने वाहन को जांच चौकी पर ही उड़ा दिया।

तालिबान ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा, "एक कार बम में सवार एक शहीद आंतरिक मंत्रालय के नजदीक पहली जांच चौकी पर पहुंच गया।" तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि विस्फोट के समय उस क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

उस क्षेत्र में जम्हूरियत अस्पताल, कुछ गैर सरकारी संगठनों के कार्यालय और भीड़ भरा बाजार है। पिछले सप्ताहांत में काबुल में एक अंतर्राष्ट्रीय होटल पर हमलावरों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी।

पिछले बुधवार को इस्लामिक स्टेट ने स्वयंसेवी संस्था 'सेव द चिल्ड्रन्स' के मुख्यालय पर हमला कर दिया था। जिसमें चार संस्था कर्मी, एक राहगीर एक सुरक्षाकर्मी के अलावा पांच आतंकवादी मारे गए थे। संयुक्त राष्ट्र की एक रपट के मुताबिक, 2012 के बाद पहली बार नागरिकों की मौत की संख्या में 2017 के प्रथम पांच महीनों में हालांकि छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान 2,640 लोगों की मौत हुई और 5,379 लोग घायल हुए थे।

भारत ने काबुल हमले की निंदा की

भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "भारत काबुल में आज हुए बर्बर और विनाशकारी हमले की कड़ी निंदा करता है, जिसमें बेगुनाह नागरिकों को निशाना बनाया गया।"बयान में कहा गया है कि इससे पहले 24 जनवरी को जलालाबाद में बच्चों और नागरिकों पर कायरतापूर्वक आतंकी हमला किया गया था। बयान में कहा गया है, "इस तरह के निंदनीय हमलों को किसी भी रूप में जायज नहीं ठहराया जा सकता। इन हमलों के सूत्रधारों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।"गौरतलब है कि मध्य काबुल में सदारत चौक के पास एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटों से भरे एक एंबुलेंस को उड़ा दिया, जिसमें 100 अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

टॅग्स :विश्व समाचारबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्वपाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

क्राइम अलर्टDelhi: पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, फौरन खाली कराया गया; पुलिस मौजूद

भारतRed Fort Blast: दिल्ली धमाकों से जमात-ए-इस्लामी और सिमी का क्या है कनेक्शन? जांच एजेंसी के रडार पर अल-फलाह के 2 कर्मचारी

विश्व अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?