लाइव न्यूज़ :

काबुल मिशन 31 अगस्त तक खत्म हो जाएगा : ब्रिटेन

By भाषा | Updated: August 25, 2021 16:10 IST

Open in App

लंदन, 25 अगस्त (एपी) ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि वह ‘‘सटीक समयसीमा’’ नहीं बता सकते कि अफगानिस्तान से देश के नागरिकों को सुरक्षित निकालकर लाने वाले विमान कब तक उड़ान भरेंगे लेकिन यह अभियान 31 अगस्त तक खत्म हो जाएगा। राब ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि सैनिकों को इस महीने के अंत तक वापस बुला लिया जाएगा।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्रिटेन तथा अन्य सहयोगियों के अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के अभियान की अवधि बढ़ाए जाने की अपील ठुकराते हुए कहा कि यह समयसीमा 31 अगस्त को खत्म हो जाएगी। तालिबान के डर से भाग रहे लोगों की मदद के लिए हवाईअड्डे पर अमेरिका के करीब 6,000 सैनिक मौजूद हैं। राब ने कहा कि ब्रिटिश सेना को अपने लोगों तथा उपकरणों को वापस लाने की समयसीमा खत्म होने से पहले वक्त चाहिए होगा, लेकिन ‘‘हमारे पास जितना भी वक्त बचा है हम उसका अधिकतम इस्तेमाल करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सेना ने तालिबान के 15 अगस्त को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद से काबुल हवाईअड्डे से 9,000 ब्रिटिश नागरिकों और खतरे में पड़े अफगानियों को विमान के जरिए निकाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा