लाइव न्यूज़ :

जुलु किंग ने भारतीयों और अफ्रीकियों के बीच सौहार्द कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

By भाषा | Updated: March 12, 2021 22:07 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 12 मार्च दक्षिण अफ्रीका के जुलु राजा गुडविल ज्वेलिथिनी का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। अपने लोगों और दक्षिण अफ्रीका के भारतीय समुदाय के बीच सामंजस्य तथा सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने में उनका काफी योगदान रहा।

पांच दशक तक शासन करने वाले ज्वेलिथिनी मधुमेह संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने डरबन अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 72 वर्ष के थे।

दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के 14 लाख में से आधे लोग क्वाजुलु-नटाल प्रांत में रहते हैं, जिसपर ज्वेलेथिनी का शासन था। माना जाता है कि इनमें से अधिकतर 17वीं सदी में गन्ने की बुआई के लिये यहां लाए गए लोगों के वंशज हैं।

आठवें जुलु राजा ज्वेलिथिनी भारतीयों को अपना मानते थे। भारतीय समुदाय के कई नेताओं को उन्होंने सलाहकार भी बनाया। इनमें से एक नाम उद्योगपति तथा परोपकारी ईश्वर रामलक्ष्मण का है। ज्वेलिथिनी ने जुलु समुदाय के उत्थान के लिये किये गए कार्यों के बदले रामलक्ष्मण को जुलु साम्राज्य का प्रिंस नियुक्त किया।

ज्वेलिथिनी ने एक बार कहा था, ''जब मैंने ईश्वर रामलक्ष्मण को नियुक्त किया तो उन्हें मबहेका जुलु नाम दिया। मबहेका का अर्थ होता है मेरे लोगों का ख्याल रखने वाला। मबहेका हमारे उस परिवार के एक और सदस्य बन गए, जिन्हें मैं 'इंडोडाना येथू' यानि हमारी संतान कहता हूं। उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक सामंजस्य, प्रकृति संरक्षण और सभी की सांस्कृतिक विरासत तथा धर्म के प्रति सम्मान ने उन्हें हमारे दिलों में जगह दी है।''

हालिया कुछ वर्षों में रामलक्ष्मण ने ज्लेविथिनी की ओर से नोंगोमा गांव में उनके घर में वार्षिक दीवाली कार्यक्रमों का आयोजन किया जिनमें जुलु और भारतीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इन कार्यक्रमों में हजारों लोग शिरकत करते थे।

साल 2019 में एक कार्यक्रम में ज्वेलिथिनी ने अपने देश और भारत के बीच विशेष संबंधों को रेखांकित किया था।

उन्होंने कहा था, ''भारत के लोगों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मेरा जुड़ाव काफी गहरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'